पुष्कर के तिलोरा गांव में दर्दनाक हादसा — पानी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत

पुष्कर के तिलोरा गांव में दर्दनाक हादसा — पानी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत

रिपोर्ट हरि प्रसाद शर्मा, पुष्कर संपादन गौरव कोचर, टेलीग्राफ टाइम्स।

पुष्कर/अजमेर। पुष्कर के निकटवर्ती तिलोरा गांव में रविवार को पानी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। मृतक बच्चियां गांव के शैतान सिंह की बेटियां संगीता (13) और कृष्णा (10) थीं।

जानकारी के अनुसार दोनों बहनें बकरियों को चराने के लिए घर से निकली थीं। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वे घर के पास स्थित एक नाड़ी में नहाने के लिए उतरीं। इस दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गईं।

घटना की जानकारी दोनों बहनों के छोटे भाई ने गांव पहुंचकर दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चियों की तलाश शुरू की, लेकिन गहरे पानी के कारण वे बाहर नहीं निकल सकीं। सूचना पर पुष्कर से सिविल डिफेंस टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस के गोपाल किशन जाट ने टीम के साथ मिलकर बच्चियों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

पुष्कर अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से तिलोरा गांव में शोक की लहर छा गई। ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और प्रशासन से सुरक्षित जलस्रोतों के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की...

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून, भजनलाल सरकार ने कसी कमर

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून,...

अजमेर में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना:

38 साल बाद मिला दूसरा राजकीय विश्वविद्यालय | गौरव कोचर ​जयपुर,...