पुलिस लाइन में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ — 75 लाख की लागत से तैयार, पुलिसकर्मियों और परिवारों को मिलेगा लाभ

पुलिस लाइन में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ — 75 लाख की लागत से तैयार, पुलिसकर्मियों और परिवारों को मिलेगा लाभ

गौरव कोचर •

जयपुर, 31 अक्टूबर। जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल और प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा अजिताभ शर्मा ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में महिंद्रा वर्ल्ड सिटी (जयपुर) लिमिटेड के सहयोग से 75 लाख रुपए की लागत से निर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का फीता काटकर शुभारंभ किया।

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने कहा कि पुलिस लाइन का कार्य जिम्मेदारी और परिश्रम से जुड़ा होता है। ऐसे में परिसर के भीतर स्थापित यह लाइब्रेरी ज्ञान, प्रेरणा और शांति का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी इस डिजिटल लाइब्रेरी का उपयोग कर अपनी कार्य दक्षता और क्षमता में वृद्धि कर सकेंगे। इसका लाभ पुलिसकर्मियों के साथ-साथ उनके परिवारजनों को भी मिलेगा।

डिजिटल लाइब्रेरी के उद्घाटन के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात एवं प्रशासन योगेश दाधीच, महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड के सीईओ एंड एमडी अमित कुमार सिन्हा, विक्रम गोयल, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी हनुमान प्रसाद मीणा, उत्तर करण शर्मा, दक्षिण राजर्षि, यातायात सुमित मेहरड़ा, अपराध अभिजीत सिंह, मेट्रो सुशील कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय शिल्पा चौधरी और पुलिस लाइन लाखन सिंह मीणा सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की...

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून, भजनलाल सरकार ने कसी कमर

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून,...

अजमेर में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना:

38 साल बाद मिला दूसरा राजकीय विश्वविद्यालय | गौरव कोचर ​जयपुर,...