Telegraph Times
Gaurav Kochar
हजारीबाग:जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के जगोडीह जंगल में पुलिस ने लगभग पांच एकड़ वन भूमि पर लगे अवैध अफीम पोस्ता की खेती को रविवार को नष्ट किया गया। अफीम की खेती के खिलाफ जिले भर में निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों के मंसूबों को बड़ा झटका लगा है।
एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि चौपारण के आस पास अफीम तस्करों के जरिये अफीम की खेती की जा रही थी, जिसे अभियान चलाकर नष्ट कर दिया गया। पुलिस और वन विभाग के संयुक्त कारवाई करते हुए चिन्हित स्थान पर छापेमारी की। पुलिस जब स्थल पर पहुंची तो वहां पाया गया कि अफीम के पौधे उग आए हैं। एसपी ने कहा कि पुलिस के जरिये अफीम की खेती के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जा रही है और उसे नष्ट भी किया जा रहा है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के जरिये अफीम की खेती करने वाले लोगों को भी चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।