पुलिस थाना श्याम नगर, जयपुर दक्षिण की कार्यवाही
दोपहिया वाहन चोर खोगन बर्मन उर्फ राजू गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
गौरव कोचर •
जयपुर, 10 नवम्बर 2025।
जयपुर दक्षिण पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि दिनांक 27 सितम्बर 2025 को परिवादी मनमोहन बैरवा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वे निर्माण नगर स्थित शिव शक्ति नगर में बेलदारी का कार्य कर रहे थे, उसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल नंबर RJ14-KJ-5010 चोरी हो गई। इस पर प्रकरण संख्या 538/2025, धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।
वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित किशोर शर्मा के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला योगेश चौधरी के सुपरविजन और थानाधिकारी श्याम नगर दलबीर सिंह (पु.नि.) के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।
टीम में भंवर सिंह, अजयपाल, एवं पवन कुमार शामिल थे। टीम ने आसूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी खोगन बर्मन उर्फ राजू को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपी —
खोगन बर्मन उर्फ राजू, पुत्र स्वपन बर्मन, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम शालमारा खटलबड़ी, पोस्ट गुसकाडांगा, थाना शालमारा कोतवाली, जिला कूचबिहार (पश्चिम बंगाल), हाल किरायेदार 39, गोविन्द कॉलोनी, गोपालपुरा बाईपास, त्रिवेणी नगर मोड़, थाना बजाज नगर, जयपुर।