पुलिस थाना शिवदासपुरा की बड़ी कार्रवाई — भूखंड धोखाधड़ी में फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना शिवदासपुरा की बड़ी कार्रवाई — भूखंड धोखाधड़ी में फरार आरोपी गिरफ्तार

गौरव कोचर 

जयपुर, 23 नवम्बर। पुलिस थाना शिवदासपुरा, जयपुर दक्षिण ने वर्ष 2018 के चर्चित भूमि धोखाधड़ी प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक फरार आरोपी रामनारायण को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले कई वर्षों से कानून से बचने के प्रयास में था, लेकिन पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण व मुखबिर सूचना के आधार पर उसे दबोच लिया।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज वर्मा (IPS) ने बताया कि दिनांक 16.08.2018 को परिवादी गोपाल लाल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि ग्राम जिरोता, तहसील सांगानेर स्थित उसके दत्तक पिता स्व. हरनाथ के स्वामित्व वाली खातेदारी भूमि को फर्जी वसीयत एवं जाली दस्तावेजों के आधार पर आरोपीगण ने अपने नाम करा लिया।

परिवादी के अनुसार—

  • खसरा नं. 57 की आराजी भूमि वसीयत में दर्ज नहीं थी
  • इसके बावजूद आरोपियों ने राजस्व कर्मचारियों से साजिश कर भूमि का नामांतरण करा लिया
  • JM-26 सांगानेर से जारी स्थगन आदेश के बावजूद जमाबंदी में काटछांट की गई
  • पटवारी से मिलीभगत कर JDA में फर्जी इकरारनामा, झूठा शपथपत्र व क्षतिपूर्ति बद्ध पत्र प्रस्तुत कर आरक्षण पत्र, आवंटन और पट्टा प्राप्त किया गया
  • बाद में जमीन का विक्रय कर दिया गया

इस संबंध में थाना शिवदासपुरा पर मुकदमा नंबर 372/2018 धारा 420, 406, 467, 468, 471, 193, 196, 120B IPC में दर्ज कर अनुसंधान किया गया था। मुख्य आरोपी रामनारायण शर्मा प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही फरार था।

गिरफ्तारी कैसे हुई?

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित किशोर शर्मा के सुपरविजन, एसीपी चाकसू भवानी सिंह (RPS) के निर्देशन एवं थानाधिकारी शिवदासपुरा सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने लगातार तकनीकी विश्लेषण, मुखबिरों से सूचना संकलन और कई स्थानों पर दबिशें देकर आरोपी की तलाश की। अंततः पुलिस ने 21.11.2025 को रामनारायण पुत्र स्व. भूरा उर्फ भौरेलाल, जाति बागड़ा, उम्र 65 वर्ष, निवासी श्रीकिशनपुरा, थाना रामनगरिया, जयपुर पूर्व को डिटेन कर प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

रामनारायण पुत्र भूरा उर्फ भौरेलाल, उम्र 65 वर्ष, जाति बागड़ा, निवासी श्रीकिशनपुरा थाना रामनगरिया, जयपुर पूर्व

गठित पुलिस टीम

सुरेन्द्र कुमार, हरपाल सिंह, शंकर लाल, संतोष चाहर

विशेष भूमिका

संतोष चाहर — कानि. नं. 11027, पुलिस थाना शिवदासपुरा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...