पुलिस थाना शिप्रापथ की ऑपरेशन “AAG” के तहत बड़ी कार्रवाई

पुलिस थाना शिप्रापथ की ऑपरेशन “AAG” के तहत बड़ी कार्रवाई

अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, टाटा हेरियर वाहन जप्त

| गौरव कोचर

जयपुर। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन “AAG” के तहत पुलिस थाना शिप्रापथ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल बरामद की गई, साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन टाटा हेरियर कार को भी जप्त किया गया।

अवैध हथियार रखने और गंभीर वारदातों में शामिल बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षिराज आईपीएस द्वारा दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित शर्मा के सुपरविजन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर आदित्य काकड़े के निर्देशन में, थाना प्रभारी शिप्रापथ महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई का विवरण

दिनांक 4 दिसंबर 2025 को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की टाटा हेरियर कार (अंतिम नम्बर 4123) शिप्रापथ रोड से होते हुए बी-2 बाइपास की ओर जाएगी और वाहन में सवार व्यक्ति के पास अवैध हथियार है। सूचना पर मॉडर्न स्कूल के सामने नाकाबंदी लगाई गई।

इसी दौरान सफेद रंग की टाटा हेरियर कार RJ09-CD-4123 को रोका गया। वाहन चालक से पूछताछ में उसने अपना नाम अभय जैन (आयु 37 वर्ष) निवासी सैंंगवा हाउसिंग बोर्ड जिला चितौड़गढ़, वर्तमान पता सुखीजा विहार करणी विहार बताया। बातचीत के दौरान उसके व्यवहार पर शक होने पर तलाशी ली गई, जिस दौरान उसकी पैंट की जेब से एक देशी पिस्टल मिली।

आरोपी लाइसेंस या अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर हथियार को जब्त करते हुए थाना शिप्रापथ में मामला संख्या 758/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

गिरफ्तार आरोपी

अभय जैन, उम्र 37 वर्ष, मूल निवासी सैंंगवा हाउसिंग बोर्ड, जिला चितौड़गढ़; वर्तमान में सुखीजा विहार, थाना करणी विहार, जयपुर में निवासरत।

पुलिस टीम

कार्रवाई में राकेश धायल, राजेश कुमार, सवाई सिंह, छोटूराम, मंगलराम ने संयुक्त रूप से योगदान दिया।

इस पूरी कार्रवाई में चालक राकेश धायल की भूमिका अहम रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related