पुलिस थाना विश्वकर्मा ने नकबजनी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
| गौरव कोचर
जयपुर। पुलिस थाना विश्वकर्मा ने औद्योगिक क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी एवं नकबजनी की वारदातों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए शातिर नकबजन प्रभात उर्फ भोलू तथा चोरी के माल के खरीदार बोदूराम प्रजापत उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर नकबजनी का माल बरामद किया है। प्रभात उर्फ भोलू के खिलाफ पहले भी चोरी और नकबजनी के कई मामले दर्ज पाए गए हैं।
अपराध पर शिकंजा कसने के निर्देश
जयपुर शहर में चोरी एवं सम्पत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर गंभीर वारदातों को ट्रेस करने के लिए जिला जयपुर पश्चिम के थानों को टीम बनाकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।
विशेष टीम की कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम राजेश कुमार गुप्ता एवं सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त चौमू उषा यादव के सुपरविजन में, थाना विश्वकर्मा प्रभारी रविन्द्र सिंह नरूका के नेतृत्व में गठित टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कंपनियों, फैक्ट्रियों व दुकानों में हो रही चोरी/नकबजनी की घटनाओं पर विशेष निगरानी रखी।
टीम ने इलाके में लगातार गश्त, सक्रिय बदमाशों की निगरानी, मुखबिर तंत्र सक्रिय करने, घटनास्थलों से लेकर आरोपियों तक सीसीटीवी फुटेज की कड़ी जोड़कर रूट चार्ट तैयार करने जैसे प्रभावी प्रयास किए। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रभात उर्फ भोलू एवं चोरी के माल को खरीदने वाले बोदूराम उर्फ पप्पू को दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- प्रभात उर्फ भोलू, पुत्र उधाराम, उम्र 31 वर्ष, निवासी एफ-15 नया खेड़ा, विधाधर नगर, थाना विधाधर नगर, जयपुर।
- बोदूराम प्रजापत उर्फ पप्पू, पुत्र स्व. भगवान सहाय, उम्र 46 वर्ष, निवासी प्लॉट 166/180 सपेरा कॉलोनी, रोड नं.17, थाना विश्वकर्मा, जयपुर।
पुलिस टीम
रविन्द्र सिंह नरूका (थानाधिकारी), करण सिंह (हैडकांस्टेबल 1041), हेमसिंह (हैडकांस्टेबल 669), कमल सिंह (कांस्टेबल 10222), बाबूलाल (कांस्टेबल 9502), राजकुमार (कांस्टेबल 9996)।
विशेष भूमिका
नकबजनी की इस वारदात को ट्रेस आउट करने में करण सिंह (एचसी 1041) व कमल सिंह (कां. 10222) की विशेष भूमिका रही।