पुलिस थाना मुरलीपुरा, जयपुर पश्चिम की बड़ी कार्रवाई

पुलिस थाना मुरलीपुरा, जयपुर पश्चिम की बड़ी कार्रवाई

व्यापारी को हथियार दिखाकर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

| गौरव कोचर

जयपुर। पुलिस थाना मुरलीपुरा, जिला जयपुर पश्चिम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक व्यापारी को हथियार दिखाकर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना मिलने के मात्र 48 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर आरोपी इलमूदीन को धर दबोचा।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद आईपीएस ने बताया कि मुरलीपुरा निवासी एक व्यापारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पिछले 30 वर्षों से मूंगफली का व्यापार कर रहा है। लगभग 15 दिन पूर्व वह इलाज के लिए मेदांता अस्पताल, दिल्ली गया हुआ था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया, कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम इलमूदीन बताया और व्यापारिक मुलाकात की इच्छा जताई।

व्यापारी ने जयपुर लौटने के बाद 1 दिसंबर को मिलने की बात कही, लेकिन आरोपी ने किसी तरह व्यापारी का घर का पता हासिल कर 30 नवंबर को उसके घर पहुंच गया। उस समय घर पर व्यापारी और उसकी पत्नी ही मौजूद थे। बातचीत के दौरान आरोपी ने अचानक रिवॉल्वर निकालकर दिखाया और धमकी देते हुए कहा कि यही उसका “व्यवसाय” है और अगले 10 दिनों में उसे एक करोड़ रुपये चाहिए, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

घटना के बाद आरोपी लगातार व्यापारी और उसके परिवार को धमकियां देता रहा। उसने फैक्ट्री पर जाकर वीडियो बनाए, धमकी भरे वीडियो मैसेज और पत्र व्यापारी के बेटों के मोबाइल नंबरों पर भेजे, जिससे पूरा परिवार भय और आतंक के माहौल में आ गया।

शिकायत मिलने पर पुलिस थाना मुरलीपुरा में प्रकरण संख्या 480/25 अंतर्गत धारा 308(2), 351(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर तत्काल अनुसंधान शुरू किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी वीरेन्द्र कुरील के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपी की तलाश करते हुए बज्जू (बीकानेर) सहित कई स्थानों पर दबिश दी। सूचना मिली कि आरोपी जयपुर में मौजूद है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। इस पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विधाधर नगर, जयपुर से आरोपी इलमूदीन को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में हथियारों की तस्वीरें और धमकी भरे मैसेज बरामद हुए हैं। आरोपी आदतन अपराधी है और पूर्व में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वह व्यापारियों से रुपये लेकर वसूली करने का काम करता था।

फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस टीम: झाबरमल उप निरीक्षक, रघुवीर सिंह हेड कांस्टेबल 887, सन्नी चौधरी कांस्टेबल 8310, पुरण मल कांस्टेबल 10812, रोहिताश कांस्टेबल 3403, रविशंकर कांस्टेबल 6554।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
इलमूदीन पुत्र कमरूदीन, जाति मुसलमान, उम्र 48 वर्ष, निवासी पुरानी गिनानी कोरियों का मोहल्ला, थाना सदर, जिला बीकानेर।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पीआईईटी में ‘आईट्रिपलई दिल्ली सेक्शन कांग्रेस’ का भव्य आयोजन: तकनीक और नेतृत्व का अनूठा संगम

पीआईईटी में 'आईट्रिपलई दिल्ली सेक्शन कांग्रेस' का भव्य आयोजन:...