पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर पूर्व की बड़ी कार्रवाई

पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर पूर्व की बड़ी कार्रवाई

मोटरसाइकिल चुराने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 08 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

गौरव कोचर •

जयपुर, 23, अक्टूबर 2025।
जयपुर शहर में बढ़ती चोरी, लूट व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) IPS संजीव नैन के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आसाराम चौधरी के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त विनोद कुमार (सांगानेर) के सुपरविजन में थानाधिकारी उदयभान यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

मामला व कार्रवाई

दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को परिवादी रमेश कुमार बैरवा निवासी प्रतापनगर, जयपुर ने अपनी मोटरसाइकिल RJ14 JP 4396 चोरी होने की रिपोर्ट पुलिस थाना मालपुरा गेट में दर्ज कराई थी। प्रकरण संख्या 422/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस. में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के CCTV फुटेज खंगाले और पूर्व में चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ की। तकनीकी एवं मानव आसूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने गिर्राज बागरिया पुत्र नौरतन बागरिया (उम्र 19 वर्ष), निवासी गांव पनाच, थाना फागी, जिला जयपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 08 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनमें से कुछ अन्य थानों से चोरी की गई थीं।

पुलिस टीम

रामकिशोर (स.उ.नि.), रामकल्याण (कानि.), हरकेश (कानि. 3489), कर्णसिंह (कानि. 10894), विजयभान (कानि. 10452) और योगराज (कानि. 9705) – पुलिस थाना मालपुरा गेट, जयपुर पूर्व।

विशेष भूमिका

उक्त कार्रवाई में कानि. कर्णसिंह (10894) एवं कानि. योगराज (9705) की विशेष भूमिका रही।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए टीमों को लगातार सक्रिय रखा गया है और अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

धरमजयगढ़ में ‘हरा सोना’ बनाम ‘गजराज’: क्या इस बार जीत पाएगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

गनपत चौहान  ​कुड़ेकेला/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में 'हरे सोने' यानी...

भारतमाला प्रोजेक्ट: सड़क निर्माण की आड़ में बेशकीमती पेड़ों का ‘रहस्यमयी’ सफाया, डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप

गनपत चौहान  ​रायगढ़/छाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब...