पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर (पूर्व) की बड़ी कार्यवाही

पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर (पूर्व) की बड़ी कार्यवाही

  • चाकूबाजी की घटना में शामिल दो मुख्य आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
  • घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
    रिपोर्ट: गौरव कोचर, टेलीग्राफ टाइम्स
    — पुलिस की सतर्कता से 24 घंटे में मामला सुलझा

जयपुर, 11 नवम्बर। पुलिस थाना मालपुरा गेट, जयपुर (पूर्व) ने चाकूबाजी की गंभीर घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) संजीव नैन, आईपीएस ने बताया कि थाना मालपुरा गेट पर 8 नवंबर 2025 को परिवादी पप्पु महावर निवासी हनुमान टाकीज के पास, हिण्डौन सिटी जिला करौली, हाल किरायेदार गणेश कॉलोनी सांगानेर ने रिपोर्ट दी थी कि वह अपनी पत्नी के डिलेवरी के पैसे लेने के लिए जनाना अस्पताल सांगानेरी गेट जा रहा था। रास्ते में डिग्गी मालपुरा रोड स्थित 11 नम्बर मिनी बस स्टैंड के पास फल विक्रेता से केले के भाव को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान ठेले वाले ने चाकू से उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके दाहिने हाथ, गले और सीने पर गंभीर चोटें आईं।

रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 475/2025 धारा 115(2), 126(2), 109(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

प्रकरण की गंभीरता एवं सांगानेर क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) आशाराम चौधरी के निर्देशन में, सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर विनोद शर्मा के सुपरविजन तथा थाना प्रभारी मालपुरा गेट डॉ. उदयभान यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम की कार्यवाही
गठित टीम ने घटना स्थल के आसपास अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया तथा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। फुटेज में मिले हुलिए के आधार पर क्षेत्र में रंगाई–छपाई कार्य करने वाले मजदूरों एवं ठेला लगाने वालों से पूछताछ की गई। लगातार दबिशें देकर टीम ने दो आरोपियों—अरमान पुत्र आजाद (21) और आशिब पुत्र फराहीम (32), दोनों निवासी जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश—को पकड़ लिया। दोनों आरोपी सांगानेर क्षेत्र में किरायेदार के रूप में रह रहे थे। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी घटना के बाद अपने फोन स्विच ऑफ कर छिपने का प्रयास कर रहे थे, किंतु टीम की सक्रियता के चलते गिरफ्त से नहीं बच सके।

पुलिस टीम के सदस्य:
डॉ. उदयभान यादव, करण (कानि नं. 10894), विजयभान (कानि नं. 10452), योगराज (कानि नं. 9705), मनीष (कानि नं. 10942)

इस वारदात के खुलासे में विशेष भूमिका करण, योगराज और विजयभान की रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...