पुलिस थाना प्रताप नगर की बड़ी कार्रवाई — शातिर नकबजन गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस थाना प्रताप नगर की बड़ी कार्रवाई — शातिर नकबजन गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, एक फरार

गौरव कोचर •

जयपुर, 5 नवम्बर 2025।
जयपुर शहर में लगातार हो रही नकबजनियों पर रोक लगाने के लिए जयपुर पूर्व पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना प्रताप नगर ने दो शातिर नकबजनों — कानाराम उर्फ कालू बावरिया और मन्या उर्फ मनु बावरिया — को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रात के समय घरों में सेंधमारी कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करते थे। इनमें मन्या उर्फ मनु बावरिया पुलिस थाना रेवदर, जिला सिरोही से ₹5000 का घोषित इनामी अपराधी है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 ग्राम सोने की दो चेन, सोने की दो अंगूठियां, चांदी के 10 सिक्के, तीन गिलास, छह जोड़ी बिछिया और करीब 100 ग्राम चांदी के तीन टुकड़े बरामद किए हैं।

थाना प्रताप नगर में 25 अक्टूबर 2025 को परिवादिया अर्पिता खंडेलवाल निवासी रविन्द्र नगर ए, प्रताप नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 अक्टूबर की रात को उसके घर से ₹5 लाख नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 821/2025 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

स्पेशल टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों का सुराग लगाया और बी-2 बाईपास, जयपुर से दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल की और उनकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया गया।

वारदात का तरीका:
तीनों आरोपी — कानाराम उर्फ कालू, मन्या उर्फ मनु और काना बावरिया — रात में नकबजनी की वारदात करते थे। कानाराम वाहन चलाकर साथियों को मौके तक पहुंचाता, मन्या बाहर निगरानी करता, जबकि काना बावरिया घर में घुसकर चोरी करता था। काना बावरिया फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. कानाराम उर्फ कालू बावरिया पुत्र रामचन्द्र बावरिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी पिथ्यावास, थाना नरैना, जयपुर ग्रामीण।
  2. मन्या उर्फ मनु बावरिया पुत्र मूलचन्द बावरिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी हरिपुरा, थाना नरैना, जयपुर ग्रामीण।

टीम सदस्य:
राजेन्द्र कुमार शर्मा (थानाधिकारी), छीतर (सहायक उप निरीक्षक), दशरथ (हेड कांस्टेबल 2173), शंकर (एफसी 7740) और गणेश (एफसी 9958)।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...