पुलिस थाना प्रताप नगर की बड़ी कार्यवाही: टॉवर से आरआरयू चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार
गौरव कोचर •
जयपुर, 19 अक्टूबर 2025: पुलिस थाना प्रताप नगर ने टॉवर से आरआरयू और बैट्री चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एर्टिगा कार भी जप्त की गई।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन आईपीएस ने बताया कि प्रताप नगर थाना क्षेत्र में लगातार मोबाइल टॉवर में आरआरयू और बैट्री चोरी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशाराम चौधरी के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर विनोद शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रताप नगर राजेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम: जगदीश प्रसाद (सहायक उप निरीक्षक), दशरथ सिंह, गणेश, जगदीश, नरेश कुमार, प्रवीण कुमार — सभी पुलिस थाना प्रताप नगर जयपुर पूर्व।
घटना का विवरण:
दिनांक 19.10.2025 को परिवादी हनुमान गुर्जर, निवासी गांव हिंगानिया, थाना सरवाड, अजमेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी कंपनी डीवाई इफ्रा प्रा. लि. के टावरों से तीन आरआरयू चोरी हो गए। प्रकरण संख्या 791/2025, धारा 305(A) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों का पता लगाया गया। टीम ने घटना में प्रयुक्त एर्टिगा कार (HR 67 E 9321) के आधार पर दिल्ली से आरोपियों संजीव कुमार, मोहम्मद शाहरुख और मोहित पांडे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। अनुसंधान अभी जारी है।
वारदात का तरीका:
आरोपी दिल्ली से प्राइवेट वाहन से आकर दिन में इलाके की रैकी करते और टावरों से आरआरयू व बैट्री चोरी करते थे।
आरोपियों के नाम और पता:
- मोहम्मद शाहरुख, उम्र 20 साल, निवासी गांव समाली, प्रतापनगर सबोली मण्डोली, थाना हर्ष विहार, दिल्ली
- संजीव कुमार, उम्र 28 साल, निवासी C-19 गली नं. 6, मोहन बाबा नगर, बदरपुर, दिल्ली
- मोहित पांडे, उम्र 24 साल, निवासी C-201, प्रताप नगर सबोली मण्डोली, दिल्ली, थाना हर्ष विहार
विशेष भूमिका:
उक्त कार्यवाही में जगदीश कानि (कान नंबर 9481) की अहम भूमिका रही।