पुलिस थाना पत्रकार कॉलोनी की बड़ी कार्यवाही
रिपोर्ट : गौरव कोचर
दो शातिर वाहन व सिलेंडर चोर गिरफ्तार, 15 से ज्यादा चोरी की वारदात कबूली
चोरी के 16 गैस सिलेंडर, 2 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी व 1 एलईडी टीवी बरामद
जयपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण, आयुक्तालय जयपुर राजर्षि राज वर्मा IPS ने बताया कि जयपुर दक्षिण इलाके में वाहन चोरी व गैस सिलेंडर चोरी की बढ़ती वारदातों के त्वरित खुलासे तथा अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित कुमार शर्मा के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त, वृत्त मानसरोवर आदित्य काकडे शर्मा (IPS) के सुपरविजन में थाना पत्रकार कॉलोनी के थानाधिकारी मदन लाल कड़वासरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया।
परिवादी की रिपोर्ट
20 नवम्बर 2025 को परिवादी गिर्राज शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 नवम्बर को जलवा पूजन कार्यक्रम के दौरान उनके घर में रखा घरेलू इंडेन गैस सिलेंडर तथा पड़ोसियों से लिए गए 3 अतिरिक्त गैस सिलेंडर चोरी हो गए। आसपास तलाश करने पर कोई सुराग नहीं मिला। मामले में प्रकरण संख्या 29/25, धारा 305 (A) BNS में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।
चोरी की वारदातों का खुलासा
गठित टीम ने इलाके में सक्रिय चोरी की गैंग की तलाश शुरू की। लगातार निगरानी, रूट चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान दो संदिग्ध युवकों को चिन्हित कर पूछताछ की गई।
पकड़े गए आरोपी—
भरत वरधानी और भगवान दास—ने पूछताछ में जयपुर के मानसरोवर सर्किल क्षेत्र में थाना पत्रकार कॉलोनी, मानसरोवर, शिप्रापथ, नारायण बिहार, मुहाना सहित कई स्थानों पर 15 से अधिक चोरी की वारदातें करना कबूल किया।
आरोपियों से कुल 16 गैस सिलेंडर, 2 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी और 1 एलईडी टीवी बरामद किए गए। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अन्य वारदातें खुलने की संभावना है।
गिरफ्तार आरोपी
- भरत वरधानी, पुत्र मोहन लाल, जाति सिंधी, उम्र 26 वर्ष, निवासी 61/60 रजत पथ, मानसरोवर, थाना मानसरोवर, जयपुर
- भगवान दास छिजवानी, पुत्र वेलाराम, जाति सिंधी, निवासी 65/382 हीरापथ, मानसरोवर, थाना मानसरोवर, जयपुर
बरामदगी
16 सिलेंडर, 2 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी, 1 एलईडी टीवी
विशेष भूमिका
आरोपियों को गिरफ्तार करने व माल बरामद करने में उमेश (7817) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पुलिस टीम (एक लाइन में)
विकेन्द्र सिंह ASI, हंसराज HC 2035, उमेश कानि 7817, दीपचंद कानि 8758, जिनेंद्र कानि 6405