पुलिस थाना जवाहर सर्किल की अवैध हुक्का बार पर बड़ी कार्रवाई — क्लब हब 40 पर छापा, मैनेजर गिरफ्तार, 18 लोगों पर कोटपा एक्ट में चालान

पुलिस थाना जवाहर सर्किल की अवैध हुक्का बार पर बड़ी कार्रवाई — क्लब हब 40 पर छापा, मैनेजर गिरफ्तार, 18 लोगों पर कोटपा एक्ट में चालान

जयपुर, 03 नवम्बर 2025 | रिपोर्ट : गौरव कोचर 

जयपुर पूर्व पुलिस ने हुक्का बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मालवीय नगर स्थित क्लब हब 40 पर छापा मारकर अवैध रूप से हुक्का परोसने के आरोप में क्लब मैनेजर को गिरफ्तार किया है। वहीं क्लब में पार्टी कर रहे 18 लोगों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत चालान किया गया है।

पुलिस उपायुक्त के निर्देश पर कार्रवाई

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन (IPS) ने बताया कि जिले में कैफे और क्लब की आड़ में हुक्का पार्टी कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आशाराम चौधरी के निर्देशन, सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर आदित्य पूनिया के सुपरविजन और थानाधिकारी जवाहर सर्किल आशुतोष सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

गठित टीम लगातार गश्त और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान दिनांक 02 नवम्बर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि क्लब हब 40, गौरव टॉवर, मालवीय नगर में ग्राहकों को खानपान सामग्री के साथ हुक्का परोसा जा रहा है।

छापा और बरामदगी

सूचना पर एसआई विपिन गौतम मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और क्लब की तलाशी ली। जांच के दौरान पाया गया कि क्लब में सोफे पर बैठे युवक-युवतियों के सामने रखी टेबल पर तंबाकू युक्त फ्लेवर डालकर हुक्का पिलाया जा रहा था।

क्लब मैनेजर अनिल कुमार महावर (उम्र 26 वर्ष, निवासी इंदिरा गांधी नगर, जगतपुरा) से जब हुक्का परोसने का लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई अनुमति नहीं दिखा सका। इस पर क्लब से 20 हुक्के, 20 पाइप, 20 चिलम और फ्लेवर सामग्री बरामद कर जब्त की गई।

मामला दर्ज और चालान

पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार महावर के खिलाफ धारा 4(क)/21(क) कोटपा संशोधित अधिनियम 2019 के तहत प्रकरण संख्या 579/2025 दर्ज कर गिरफ्तार किया। साथ ही, क्लब में हुक्का पी रहे 18 व्यक्तियों के खिलाफ कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 4/6 के तहत 200-200 रुपये के चालान बनाए गए।

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य — आशुतोष सिंह (थानाधिकारी), विपिन गौतम (एसआई), ईश्वर (हेड कांस्टेबल), हरिओम (कांस्टेबल) और लोकेन्द्र (कांस्टेबल) शामिल रहे।

पुलिस ने कहा कि ऐसे अवैध हुक्का बार और कैफे पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी ताकि युवाओं को तंबाकू सेवन की लत से दूर रखा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में ‘एनपीएस संचय आउटरीच कार्यक्रम’ का सफल आयोजन

किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और कृषि हितधारकों को मिला सुरक्षित...

पुष्कर के वल्लभ घाट पर अन्नकूट महोत्सव एवं महाआरती आज

अखण्ड भूमण्डलाचार्य वल्लभाचार्य महाप्रभुजी की 74वीं बैठक में होंगे...