पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व की बड़ी कार्यवाही

पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व की बड़ी कार्यवाही

│गौरव कोचर
वांछित मुलजिम राहुल कुम्हार गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

01 दिसंबर 2025, जयपुर।
पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व ने मारपीट और लूटपाट के मामले में वांछित मुलजिम राहुल कुम्हार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के भय से मुलजिम लगभग 2 माह से फरार था।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन IPS ने बताया कि प्रकरण संख्या 245/2025 में मारपीट कर पैसे छीनने की घटना में संलिप्त अभियुक्तों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए अति. पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल, सहायक पुलिस आयुक्त आदर्शनगर के सुपरविजन में थानाधिकारी महेश चन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

घटना विवरण:
दिनांक 01.10.2025 को शाम के समय परिवादी सौरभ शाक्य उर्फ छोट ने रिपोर्ट दी कि राहुल कुमार ने उसे मोटर साइकिल पर बिठाकर जंगल में ले जाकर मारपीट की और उसके फोन से 3124 रुपए ट्रांसफर किए। इसके अलावा, उसकी चांदी की चैन और अंगूठी भी ले ली गई। घटना में एक अन्य लड़के का नाम सन्नी बताया गया, जो टीला नम्बर 04 का निवासी था।

कार्यवाही का विवरण:
टीम ने मेहनत और लगन से कार्य करते हुए पहले ही मुलजिम सन्नी डलेत को गिरफ्तार किया था। प्रकरण हाजा का वांछित मुलजिम राहुल कुम्हार, पुत्र मोती लाल, उम्र 20 साल, निवासी कुम्हारो की ढाणी, ग्राम श्यामपुरा कचौलिया, थाना बस्सी, जिला जयपुर, हाल टीला नम्बर 03 कच्ची बस्ती जवाहर नगर जयपुर को दिल्ली, गुड़गांव और हरियाणा में तलाश कर गिरफ्तार किया। मुलजिम के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया।

गिरफ्तार मुलजिम का विवरण:
राहुल कुम्हार, पुत्र मोती लाल, उम्र 20 साल, निवासी कुम्हारो की ढाणी, ग्राम श्यामपुरा कचौलिया, थाना बस्सी, जिला जयपुर, हाल टीला नम्बर 03 कच्ची बस्ती, जवाहर नगर, जयपुर।

गठित टीम:
महेश चन्द्र गुर्जर, प्रहलाद, अशोक कुमार (कानि. 9462), धर्मपाल, मुकेश कुमार, सियाराम, अशोक कुमार (कानि. 7768) – पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व

विशेष भूमिका:
मुलजिम गिरफ्तारी में कानि. 9462 और कानि. 12592 की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related