पुलिस थाना कोटखावदा की बड़ी कार्रवाई
बस्सी थाना पुलिस पर सामूहिक हमले और मुलजिम को भगाने के मामले में 6 महिलाओं सहित 9 गिरफ्तार
गौरव कोचर
जयपुर। पुलिस थाना कोटखावदा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस्सी थाना पुलिस पर सामूहिक हमला कर वांछित अपराधी को छुड़ाने वाले कुल 9 आरोपियों (जिनमें 6 महिलाएँ) शामिल हैं, को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए सभी थानाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित किशोर शर्मा के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू भवानीसिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी कोटखावदा भरतलाल महर के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।
घटना का विवरण
23.11.2025 को बस्सी थाना में तैनात परिवादी बलवान सिंह द्वारा रिपोर्ट दी गई कि वे अपराधियों की धरपकड़ हेतु टीम सहित कोटखावदा थाना क्षेत्र स्थित तलाई वाली ढाणी, ग्राम काशिपुरा पहुंचे थे। वहां प्रकरण संख्या 486/25 में वांछित मुलजिम जितेंद्र कुमार को मकान के बाहर से दस्तयाब किया गया।
इसी दौरान आरोपी के परिवारजनों व पड़ोसियों में से 10–15 महिला-पुरुष एक साथ इकट्ठे हो गए और पुलिस टीम पर पत्थर फेंकने, धक्का-मुक्की, मारपीट और काटने तक की हरकतें करने लगे। हंगामे के दौरान आरोपी को कजोडमल, विष्णु, भगवती देवी, मीरा देवी, छोटी देवी, अनिता, गुड्डी, लेखराज उर्फ लक्की, रामकेश व नानगराम ने छुड़ा लिया। बाद में जितेंद्र कुमार को लेखराज उर्फ लक्की और रामकेश मोटरसाइकिल पर बैठाकर भगाकर ले गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कोटखावदा व बस्सी थाना पुलिस ने अतिरिक्त जाप्ता बुलाकर मौके से कई व्यक्तियों को डिटेन किया और थाने लाकर सरकारी कार्य में बाधा एवं पुलिस दल पर हमले का मामला दर्ज किया।
इस संबंध में कोटखावदा थाना में प्रकरण संख्या 310/2025, धारा 121(1), 132, 189(2), 263(A), 125 BNS में मुकदमा दर्ज हुआ।
त्वरित कार्रवाई: 9 आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी कोटखावदा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद व दस्तयाब आरोपियों—
कजोडमल, विष्णु, भगवती देवी, मीरा देवी, छोटी देवी, अनिता, गुड्डी, मंगली और नानगराम
—को अनुसंधान के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
भागे हुए मुख्य आरोपी जितेंद्र कुमार की तलाश जारी है।
गठित टीम (एक लाइन में)
भरतलाल महर (थानाधिकारी), बलवान सिंह (स.उ.नि), कोटखावदा पुलिस टीम, बस्सी पुलिस टीम