पुरानी पेंशन बहाली की चौथी वर्षगांठ: झारोटेफ ने काटा केक, कर्मचारियों के संघर्ष और ऐतिहासिक जीत को किया याद

महागामा/गोड्डा/ नेहा रंजन/प्रखंड सभागार महागामा में मंगलवार को झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के तत्वावधान में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाली की चौथी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सोनाराम हांसदा ने केक काटकर किया।

​समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ सोनाराम हांसदा ने राज्य के तमाम शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को पुरानी पेंशन बहाली की चौथी वर्षगांठ की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के सामाजिक और आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम हमेशा स्मरणीय रहेगा।

एकता और संघर्ष की ऐतिहासिक जीत

​कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित झारोटेफ के जिला उपाध्यक्ष सह अनुमंडल प्रवक्ता रीतेश रंजन ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन केवल एक सामान्य वर्षगांठ नहीं है, बल्कि यह अनवरत संघर्ष, अटूट एकता, विश्वास और दृढ़ संकल्प की जीत का प्रतीक है। पुरानी पेंशन की पुनर्बहाली ने राज्य के अनगिनत सरकारी कर्मियों के भविष्य को सुरक्षा प्रदान की है और उनके परिवारों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का भरोसा दिया है।

​रीतेश रंजन ने आगे कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब हजारों लोग अपने हक और साझा उद्देश्य के लिए एकजुट होकर मैदान में उतरते हैं, तो इतिहास का रुख बदला जा सकता है। उन्होंने आंदोलन में अग्रिम पंक्ति में रहकर संघर्ष और त्याग करने वाले सभी शिक्षक-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही दोहराया कि झारोटेफ भविष्य में भी कर्मियों के हितों, अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा के हर मुद्दे पर पूरी मजबूती के साथ अपनी आवाज उठाता रहेगा।

समारोह में दर्जनों शिक्षक व कर्मचारी रहे मौजूद

​कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर झारोटेफ के अनुमंडल प्रभारी सह जिला संयुक्त सचिव मुरारी प्रसाद शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान हाशमी, प्रखंड सचिव गंगेश गुंजन, रागिनी सिन्हा, गुड़िया रानी, निलेश कुमार, राजेंद्र पंडित, नियाज अहमद, शहजाद अनवर, सुनील पंडित, सनातन कुमार दास, मिथिलेश कुमार और भोला प्रसाद यादव सहित दर्जनों शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पुरानी पेंशन बहाली का जश्न मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 साल पुराने मामले में फरार स्थाई वारंटी मोहम्मद आसिफ गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/पुलिस थाना विद्याधर नगर ने स्थाई वारंटियों...