पुण्यसेतु एप सनातन धर्म के एकीकरण की दिशा में अहम कदम – स्वामी ज्ञानानंद

पुण्यसेतु एप सनातन धर्म के एकीकरण की दिशा में अहम कदम – स्वामी ज्ञानानंद
लोकेंद्र सिंह शेखावत, टेलीग्राफ टाइम्स, 22 अगस्त 2025

जयपुर।
सनातन धर्म के अनुयायियों को जोड़ने और धर्म से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्मित ‘पुण्यसेतु’ मोबाइल एप्लीकेशन निरंतर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज एप के कार्यालय पधारे और इसकी कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।

स्वामी ज्ञानानंद जी, जो एक शिक्षाविद्, दार्शनिक, मार्गदर्शक, लेखक और योगी के रूप में जाने जाते हैं, ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “पुण्यसेतु एप सनातन धर्म की परंपराओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की एक क्रांतिकारी पहल है। यह एप आने वाले समय में धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।”

इस अवसर पर डॉ. निखिल बंसल ने स्वामी जी का स्वागत करते हुए बताया कि इस एप्लीकेशन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म को एकीकृत कर इसे डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक सुलभ बनाना है। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपयोगकर्ता देश के प्रमुख मंदिरों के वर्चुअल दर्शन कर सकेंगे, लाइव आरती में सम्मिलित हो सकेंगे, विभिन्न पूजा विधियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे तथा धर्मगुरुओं, ज्योतिषियों, योगाचार्यों और शास्त्रियों से संवाद स्थापित कर अपनी शंकाओं का समाधान पा सकेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों में डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. मैधा गुप्ता, डॉ. मनोज लांबा, डॉ. दीपक, प्रदीप मित्तल और गोविंद नारायण शर्मा सहित अनेक विशिष्ट अतिथि शामिल रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...