पुण्डरीक महाराज की श्रीमद्भागवत कथा को अंतिम रूप, कलश यात्रा कल

पुण्डरीक महाराज की श्रीमद्भागवत कथा को अंतिम रूप, कलश यात्रा कल

Edited By : हरि प्रसाद शर्मा
अप्रेल 01, 2025 21:46 IST
टेलीग्राफ टाइम्स
पुष्कर  : गुरु पुष्कर स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह कथा 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक होगी, जिसे श्रीमन्माध्वगौडेश्वर वैष्णवाचार्य पुण्डरीक गोस्वामी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

आयोजक पंडित सुरेश शर्मा परिवार के नरेन्द्र शर्मा और वेंकटेश शर्मा ने बताया कि कथा की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और अंतिम व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।

कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ
कथा प्रारंभ से पूर्व 101 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा वराह घाट से पवित्र पुष्कर सरोवर का जल लेकर प्रारंभ होगी और बैंड-बाजों के साथ मुख्य मार्ग से होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी।

सरस्वती विद्वानों द्वारा पवित्र पोथी की पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा प्रेम प्रकाश आश्रम पहुंचेगी। इसके बाद वैदिक विधि-विधान के साथ पुण्डरीक महाराज कथा वाचन प्रारंभ करेंगे।

ऑनलाइन भी होगा प्रसारण
सूत्रों के अनुसार, कथा का लाइव प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से किया जाएगा, जिससे दूरस्थ श्रद्धालु भी कथा का आनंद ले सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

धरमजयगढ़ में ‘हरा सोना’ बनाम ‘गजराज’: क्या इस बार जीत पाएगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

गनपत चौहान  ​कुड़ेकेला/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में 'हरे सोने' यानी...

भारतमाला प्रोजेक्ट: सड़क निर्माण की आड़ में बेशकीमती पेड़ों का ‘रहस्यमयी’ सफाया, डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप

गनपत चौहान  ​रायगढ़/छाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब...