पुख्ता कार्रवाई : एनडीपीएस एक्ट के दो वांछित अपराधी गिरफ्तार

पुख्ता कार्रवाई : एनडीपीएस एक्ट के दो वांछित अपराधी गिरफ्ता

जयपुर, 19 सितम्बर। गौरव कोचर। टेलीग्राफ टाइम्स।
जयपुर पश्चिम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट में वांछित दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों पर पुलिस की पैनी नजर लंबे समय से बनी हुई थी। इनमें से एक आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) हनुमान सहाय (IPS) ने बताया कि जिले में इनामी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अशोक सांघी (RPS) के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

सहायक पुलिस आयुक्त बगरू, हमेन्द्र शर्मा (RPS) के सुपरविजन में थानाधिकारी बगरू मोतीलाल शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वांछित अपराधियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी—

  1. जीतराम चौधरी (22 वर्ष) पुत्र प्रेमचंद चौधरी, निवासी राजपुर बस, तहसील मालपुरा, थाना पचेवर, जिला टोंक। इस पर पूर्व में दर्ज प्रकरण संख्या 97/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में फरार होने पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था।
  2. कालूराम उर्फ राकेश गुर्जर (25 वर्ष) पुत्र हनुमान गुर्जर, निवासी ग्राम मडिकपुर, तहसील मालपुरा, थाना पचेवर, जिला टोंक। यह आरोपी थाना श्यामनगर, जयपुर दक्षिण में दर्ज प्रकरण संख्या 294/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में वांछित था।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित थानों को सुपुर्द कर दिया गया है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जा सके।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी—

  • मोतीलाल शर्मा, थानाधिकारी बगरू
  • हंसराम, कॉन्स्टेबल (नं. 9041)
  • मुकेश कुमार, कॉन्स्टेबल (नं. 10111)
  • रमराज, कॉन्स्टेबल (नं. 10248, विशेष एवं सराहनीय योगदान)
  • कानाराम, कॉन्स्टेबल (नं. 7339), थाना सजे

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related