पीसीएम मसाला टीम ने सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक को जन्मदिन पर दी बधाई

पीसीएम मसाला टीम ने सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक को जन्मदिन पर दी बधाई

| लोकेंद्र सिंह शेखावत

जयपुर। पिंक सिटी मिल्स (पीसीएम मसाला) की टीम ने राजस्थान सरकार के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक के जन्मदिन के अवसर पर उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उद्योग, गुणवत्ता और रोजगार सृजन से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

भेंट के दौरान पिंक सिटी मिल्स के प्रबंध निदेशक एल.एल. गुप्ता तथा कृष्ण अवतार खंडेलवाल ने मंत्री को कंपनी की गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पीसीएम मसाला पिछले 56 वर्षों से राजस्थान की अग्रणी एगमार्क प्रमाणित मसाला कंपनी के रूप में निरंतर उपभोक्ताओं का विश्वास जीतती आ रही है। कंपनी 70 से अधिक उच्च गुणवत्ता वाले मसाला उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला के माध्यम से देशभर में अपनी सशक्त पहचान बना चुकी है।

कंपनी के निदेशक अमित खंडेलवाल एवं अंकित खंडेलवाल ने जानकारी दी कि पीसीएम मसाला के दो अत्याधुनिक उत्पादन संयंत्र संचालित हैं। साथ ही झोटवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी का स्वयं का आधुनिक कोल्ड स्टोरेज भी स्थापित है, जिससे कच्चे माल के सुरक्षित भंडारण और उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता नियंत्रण, आधुनिक तकनीक और उपभोक्ता संतुष्टि कंपनी की प्राथमिकता रही है।

मंत्री गौतम दक ने पिंक सिटी मिल्स की समृद्ध विरासत, गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता और निरंतर प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पारंपरिक पहचान को आधुनिक उद्योगों के माध्यम से आगे बढ़ाने में ऐसी कंपनियों की अहम भूमिका है। मंत्री ने पीसीएम मसाला को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के विकास, नवाचार और रोजगार सृजन के लिए सदैव सहयोगी रहेगी।

भेंट के अंत में पीसीएम मसाला टीम ने मंत्री को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना की।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पीआईईटी में ‘आईट्रिपलई दिल्ली सेक्शन कांग्रेस’ का भव्य आयोजन: तकनीक और नेतृत्व का अनूठा संगम

पीआईईटी में 'आईट्रिपलई दिल्ली सेक्शन कांग्रेस' का भव्य आयोजन:...