पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में हुआ सेवा कार्यों का आयोजन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में हुआ सेवा कार्यों का आयोजन

रिपोर्ट हरि प्रसाद शर्मा पुष्कर, संपादन नरेश गुनानी,टेलीग्राफ टाइम्स।

पुष्कर/अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को विविध सेवाकार्य आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का नेतृत्व केबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत और पूर्व सभापति कमल पाठक ने किया।

शहरी सेवा शिविरों का शुभारंभ

पुष्कर नगर परिषद की ओर से शहरी सेवा शिविरों का शुभारंभ किया गया। शिविरों में आमजन को राहत पहुँचाने के लिए प्रशासन ने कई प्रयास किए। वहीं युवा भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक ने सराहनीय पहल करते हुए प्रत्येक शिविर में संगठन का प्रतिनिधि नियुक्त किया। उन्होंने बताया कि यदि किसी कारणवश किसी जरूरतमंद को प्रशासनिक राहत नहीं मिलती, तो संगठन की ओर से उसे सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा। इस विशेष व्यवस्था की शुरुआत वार्ड 1 और 2 के शिविरों से की गई, जो आगे अन्य शिविरों में भी जारी रहेगी।

सरोवर पर पूजा-अर्चना

शिविरों के शुभारंभ के बाद केबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत और कमल पाठक ने पुष्कर सरोवर के दाधीच घाट पर विशेष पूजा-अर्चना कर सरोवर का दुग्धाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

रक्तदान शिविर एवं सामाजिक सेवाएँ

पूजा-अर्चना के बाद नेताओं ने नरवर में आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत की और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक के नेतृत्व में युवाओं का दल वृद्धाश्रम पहुँचा, जहाँ बुजुर्गों को मिठाई और नमकीन भेंट किए गए। इसके साथ ही युवाओं ने गायों को चारा खिलाकर सेवा कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाया।

भुवनेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन सप्ताह के तहत सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...