पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किश्त कल होगी जारी

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किश्त कल होगी जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे किश्त जारी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

नरेश गुनानी, टेलीग्राफ टाइम्स 

18 नवम्बर 2025, 04:31 PM | जयपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवम्बर को ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ के अवसर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किश्त किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित करेंगे। प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा से सहभागिता करेंगे। राज्य के सभी जिलों में भी इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

योजना की शुरुआत से अब तक किसानों को 20 किश्तों के माध्यम से कुल 25,142 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जारी की गई 4 किश्तों में 2,073 करोड़ रुपये किसानों को प्रदान किए गए हैं।

कल जारी होने वाली 21वीं किश्त में पीएम किसान योजना के माध्यम से प्रदेश के 66,62,000 किसानों को कुल 1,332 करोड़ रुपये की राशि उनके खातों में भेजी जाएगी। वहीं देशभर के 9 करोड़ कृषकों को 18,000 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित होगी।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की सहायता राशि तीन समान किश्तों में दी जाती है। इसके साथ ही राजस्थान में किसानों को अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू है, जिसके तहत पीएम किसान योजना के सभी पात्र किसानों को प्रति वर्ष 3,000 रुपये अतिरिक्त उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

यह कार्यक्रम किसानों के लिए आर्थिक सहयोग बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

नगरीय निकाय चुनाव: मतदान दिवसों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, कर्मचारियों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

जयपुर/ सुनील शर्मा/राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नगरीय निकाय...