पीआरओ पद पर चयन होने पर मयंक राज गुर्जर का अभिनंदन
अजमेर में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने किया सम्मान
रिपोर्ट हरि प्रसाद शर्मा पुष्कर संपादन नरेश गुनानी ,टेलीग्राफ टाइम्स।
अजमेर, 3 अक्टूबर।
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में सफलता अर्जित कर जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) पद पर चयनित होने पर मयंक राज गुर्जर का शुक्रवार को शहर में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अभिनंदन किया।
इस अवसर पर रेसापी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कसाना, रेसला अध्यक्ष उत्कर्ष शर्मा, गुर्जर समाज प्रतिभा सम्मान समारोह समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह गुर्जर, नंद किशोर प्रजापत एवं ओमप्रकाश गुर्जर ने मयंक राज गुर्जर का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गौरतलब है कि मयंक राज गुर्जर वर्तमान में सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और अपनी मेहनत व लगन के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को मयंक की सफलता से प्रेरणा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए।
समारोह के दौरान मयंक राज गुर्जर ने सभी के आशीर्वाद और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज व प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनहित के मुद्दों पर संवेदनशीलता से कार्य करेंगे।