पिन कोड का युग समाप्त, अब DigiPin से सटीक लोकेशन – डाक सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव
रिपोर्ट: अवधेश बामल/ नई दिल्ली
Edited By : गणेश शर्मा
टेलीग्राफ टाइम्स
जून 23,2025
नई दिल्ली। भारतीय डाक विभाग अब पारंपरिक 6 अंकों वाले पिन कोड को अलविदा कहने की तैयारी में है। इसकी जगह अब एक अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक आधारित DigiPin व्यवस्था को लागू किया जा रहा है, जिससे न केवल डाक वितरण बेहद सटीक होगा, बल्कि देशभर के दूर-दराज़ क्षेत्रों में भी पते की पहचान अब बिल्कुल आसान हो जाएगी। IIT हैदराबाद और इसरो (ISRO) ने संयुक्त रूप से इस तकनीक को विकसित किया है।
🔍 क्या है DigiPin?
DigiPin यानी Digital Personal Identification Number एक 10 अंकों का अल्फा-न्यूमेरिक कोड है, जो आपके घर, दुकान, कार्यालय जैसी किसी भी संरचना की सटीक लोकेशन को दर्शाता है।
इस सिस्टम में पूरे देश को 4×4 मीटर के ग्रिड्स में विभाजित किया गया है और हर ग्रिड को उसके अक्षांश और देशांश (latitude & longitude) के आधार पर एक यूनिक कोड प्रदान किया गया है। यह तकनीक किसी बड़े क्षेत्र के बजाय एक-एकल भवन या संरचना तक सीमित होकर कार्य करती है, जिससे सटीकता कई गुना बढ़ जाती है।
📦 डाक वितरण में आएगा बड़ा बदलाव
डाक विभाग के अनुसार, DigiPin का उपयोग डाक, पार्सल और अन्य सेवाओं की डिलीवरी में उच्च स्तर की सटीकता सुनिश्चित करेगा। खासकर ग्रामीण और बेतरतीब बसे इलाकों में, जहां आज भी ठोस पते की समस्या बनी रहती है, वहां DigiPin से कोई भी व्यक्ति या सेवा एजेंसी आसानी से उस स्थान तक पहुंच सकेगी।
🚑 आपातकालीन सेवाओं के लिए वरदान
- एम्बुलेंस
- फायर ब्रिगेड
- पुलिस
- आपदा राहत टीम
अब इन सेवाओं को किसी पते की तलाश में भटकने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। DigiPin के माध्यम से इन्हें सीधी और सटीक लोकेशन मिल सकेगी, जिससे प्रतिक्रिया समय (Response Time) में भारी गिरावट आएगी।
🛒 ई-कॉमर्स और डिजिटल इंडिया को मिलेगा बड़ा फायदा
ई-कॉमर्स कंपनियां जैसे:
- फ्लिपकार्ट
- अमेजन
- ब्लिंकिट
- जोमैटो
जैसे प्लेटफॉर्म DigiPin को अपने सिस्टम से जोड़ सकेंगे। इससे प्रोडक्ट्स की डिलीवरी लोकेशन क्लियर और एक्सेक्ट होगी, जिससे रिटर्न और डिलेवरी फेलियर के मामलों में कमी आएगी।
🏡 कैसे मिलेगा DigiPin?
कोई भी नागरिक डाक विभाग के DigiPin पोर्टल या मोबाइल एप के माध्यम से:
- अपने घर/ऑफिस/संस्थान का लोकेशन चुनकर
- उसका डिजिटल पते के रूप में रजिस्ट्रेशन करवा सकता है
यह कोड व्यक्तिगत प्रोफाइल, आधार, ड्राइविंग लाइसेंस या ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर डिजिटल एड्रेस के रूप में जोड़ा जा सकता है।
📴 ऑफलाइन भी करेगा काम
DigiPin की विशेषता यह भी है कि इसे ऑफलाइन मोड में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, यानी इंटरनेट न होने की स्थिति में भी यह सिस्टम अपना कार्य करता रहेगा। इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक पते को हटाना नहीं, बल्कि उसे सशक्त और डिजिटल बनाना है।
🔮 क्या होगा आगे?
- आने वाले महीनों में देशभर के बड़े शहरों में DigiPin का ट्रायल शुरू हो चुका है।
- आने वाले समय में इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जाएगा।
- DigiPin प्रणाली भारत में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को एक नई ऊंचाई देने जा रही हैं।

