पाली जिले में पशुपालन मंत्री की जनसुनवाई, जनता ने रखे विकास संबंधी सुझाव

पाली जिले में पशुपालन मंत्री की जनसुनवाई, जनता ने रखे विकास संबंधी सुझाव

लोकेंद्र सिंह शेखावत।टेलीग्राफ टाइम्स 

जयपुर, 29 अगस्त 2025। पाली जिले में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद किया। अपने जिला स्थित निवास पर आयोजित इस जनसुनवाई में सुमेरपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं और सुझाव साझा किए।

जनसुनवाई में मुख्य रूप से खेल सुविधाओं का विस्तार, सड़कों की स्थिति, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा हुई। लोगों ने बताया कि नई सड़कों के निर्माण और मरम्मत से यातायात और आवाजाही में काफी सुविधा हुई है।

मंत्री कुमावत ने कहा कि प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने, सड़कों के निर्माण को तेज गति से आगे बढ़ाने और आधुनिक खेल मैदान एवं स्टेडियम विकसित करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रयासों का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के युवाओं की प्रतिभा को नया मंच प्रदान करना है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने जनता की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related