पाली जिले को मिली बड़ी सौगात: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बस स्टैंड का उद्घाटन, अनेक विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण
गौरव कोचर
जयपुर, 3 अक्टूबर।
पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने शुक्रवार को अपने पाली जिले के प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत मनिहारी के ग्राम गुड़ा प्रतापसिंह सहित आसपास के गांवों में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

ग्रामीणों के लिए बस स्टैंड का लोकार्पण
मंत्री कुमावत की अनुशंसा पर ग्राम मनिहारी में नव-निर्मित बस स्टैंड का लोकार्पण किया गया। यह बस स्टैंड ग्रामीणजनों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा, जिससे आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन व्यवस्था उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तेजी से विकास
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कुमावत ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवाना है ताकि गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंच सकें।
ग्रामीणों में उत्साह
नव-निर्मित बस स्टैंड और अन्य विकास कार्यों के उद्घाटन से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सरकार और मंत्री कुमावत का आभार व्यक्त किया।