पाली जिला प्रभारी एवं स्वायत्त शासन मंत्री ने ली समीक्षा बैठक — ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों में अंतिम छोर तक पहुंचे लाभ
नरेश गुनानी
25 सितम्बर 2025, पाली
पाली जिला प्रभारी एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार को पाली सर्किट हाउस में ग्रामीण सेवा व शहरी सेवा शिविरों की प्रगति और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों में अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया जाए तथा अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में सेवा शिविरों में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति, फ्लैगशिप योजनाओं की स्थिति, गिरदावरी पूर्ण करने की प्रक्रिया, बकाया भूखंड आवंटन, विभिन्न मरम्मत कार्य, राइजिंग राजस्थान योजना की प्रगति, उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण, अतिवृष्टि भुगतान और लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को सभी योजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मारवाड़ विधायक केसाराम चौधरी और पाली विधायक भीमराज भाटी ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को रखा। पाली जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं और कार्यों की वर्तमान प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की।