पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर दर्ज कराया विरोध, आतिशबाजी कर मनाया जश्न
कमल पाठक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्रह्म चौक पर किया प्रदर्शन
Written By: सुनील शर्मा
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 7, 2025
(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/अजमेर — पाकिस्तान में आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने पर पुष्कर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और विरोध स्वरूप पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया। यह विरोध प्रदर्शन पूर्व सभापति कमल पाठक के नेतृत्व में ब्रह्म चौक पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई और भारत सरकार तथा सेना के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पुष्कर भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक, भाजपा नेता कमल पाराशर, अरुण वैष्णव, मंत्री अखिलेश पाराशर, पूर्व पार्षद लक्ष्मी पाराशर, मुकेश कुमावत, रोहन बाकोलिया, धर्मेंद्र नागौरा, जम्मू पाराशर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण भाटी, घनश्याम भाटी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप पाराशर सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

