पांच साल पुराने प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
गौरव कोचर • वरिष्ठ संपादक
जयपुर, 13 अक्टूबर। वांछित और भगोड़े अपराधियों के खिलाफ चल रहे धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस थाना सिंधीकैम्प, जयपुर पश्चिम की टीम ने पांच साल पुराने प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम और सहायक पुलिस आयुक्त सदर के सुपरविजन में थानाधिकारी सिंधीकैम्प के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गईं।
गठित टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट के प्रकरण में पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे नवीन शर्मा पुत्र मनोहरलाल शर्मा (37 वर्ष), निवासी 888 टिक्कडमल का रास्ता, किशनपोल बाजार, जयपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से न्यायालय से जारी वारंट की अवहेलना कर फरार चल रहा था।
अभियान के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड़ की कार्रवाई लगातार जारी है।
पुलिस टीम: माधो सिंह (पु.नि.), बाबूलाल (कांस्टेबल 6132), सतवीर (कांस्टेबल 9391), थाना सिंधीकैम्प जयपुर पश्चिम.