पश्चिम एशिया संकट के बीच एमएसएमई को संबल: राजस्थान में ECLGS 5.0 पर राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जयपुर, 16 जुलाई 2026 / प्रीति बालानी/ वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और पश्चिम एशिया संकट के कारण उत्पन्न आर्थिक चुनौतियों के बीच, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी “आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना” (ईसीएलजीएस 5.0) को लेकर राजस्थान में एक बड़ा कदम उठाया गया है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के संयोजन में कार्यरत राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) द्वारा बुधवार को इस योजना पर एक राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

​इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास रहे।

​दीप प्रज्ज्वलन के साथ भव्य शुभारंभ

​कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के साथ-साथ बैंकिंग और प्रशासनिक जगत की प्रमुख हस्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मंच पर निम्नलिखित अधिकारी उपस्थित थे:

  • परिमिता मिश्रा: संयोजक (राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, राजस्थान) एवं महाप्रबंधक (बैंक ऑफ़ बड़ौदा)
  • सत्येन्द्र कुमार: मुख्य कार्यकारी अधिकारी, RITI, राजस्थान सरकार
  • राव क्षितिजराज सिंह: उप महाप्रबंधक, FIDD – भारतीय रिज़र्व बैंक
  • प्रदीप ओझा: निदेशक, MSME – DFO
  • महेन्द्र मिश्रा: अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती
  • मेधा गुरव: सहायक महाप्रबंधक, NCGTC

​वैश्विक संकट के बीच मजबूत भारतीय अर्थव्यवस्था: मुख्य सचिव

​मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने ईसीएलजीएस 5.0 योजना की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ता के लिए एक बेहतरीन पहल बताया। उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया इस समय भू-राजनीतिक संकटों से जूझ रही है। पश्चिम एशिया क्षेत्र में उभरे हालिया तनाव के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में खड़ी है। भारत सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की सकारात्मक पहलों के कारण ही बाहरी संकटों का हमारी अर्थव्यवस्था पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है।”

​उन्होंने आगे कहा कि ईसीएलजीएस 5.0 का मुख्य उद्देश्य वैश्विक व्यवधानों के कारण लिक्विडिटी (नकदी) की चुनौतियों का सामना कर रहे उद्यमों को समय पर वित्तीय सहयोग देना है, ताकि उनका संचालन बना रहे, रोजगार सुरक्षित रहें और आपूर्ति श्रृंखला सुदृढ़ हो सके। उन्होंने बैंकों से अपने प्रयासों को तेज करने और उद्यमियों से इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।

​’ईसीएलजीएस 5.0′ केवल वित्तीय योजना नहीं, बल्कि आर्थिक पुनरुत्थान का मिशन

​राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की संयोजक और बैंक ऑफ़ बड़ौदा की महाप्रबंधक परिमिता मिश्रा ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए योजना को अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा, “यह केवल एक वित्तीय योजना नहीं है, बल्कि देश के आर्थिक पुनरुत्थान का एक मिशन है। बैंकरों की यह जिम्मेदारी है कि वे सामूहिक और कुशल प्रयासों से यह सुनिश्चित करें कि इसका लाभ अंतिम पात्र उद्यमी तक पहुंचे।”

​वहीं, RITI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने सभी संस्थानों से बैंकों के साथ मिलकर इस योजना को जमीनी स्तर पर सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग की उप सचिव गरिमा कपूर ने भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर प्रतिभागियों को संबोधित किया और विभाग की अपेक्षाओं को साझा किया।

​लाभार्थियों को बांटे गए चेक, शंकाओं का हुआ समाधान

​जागरूकता कार्यक्रम में एनसीजीटीसी (NCGTC) और पीएसबी एलायंस (PSB Alliance) की टीमों द्वारा योजना के तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुतियां दी गईं और उपस्थित ग्राहकों व उद्यमियों के प्रश्नों के उत्तर दिए गए। इसके साथ ही, मंच पर पात्र लाभार्थियों को मुख्य अतिथि और अन्य अधिकारियों द्वारा आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए और एमएसएमई क्षेत्र के सफल उद्यमियों की कहानियों को भी प्रदर्शित किया गया।

​कार्यक्रम के समापन पर भारतीय रिज़र्व बैंक के उप महाप्रबंधक राव क्षितिजराज सिंह ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के प्रमुख एवं उप महाप्रबंधक राज कुमार मीना सहित विभिन्न सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के बैंकों, ऋणदाता संस्थानों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 साल पुराने मामले में फरार स्थाई वारंटी मोहम्मद आसिफ गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/पुलिस थाना विद्याधर नगर ने स्थाई वारंटियों...