पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने मंगला पशु बीमा योजना शिविर का किया निरीक्षण

पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने मंगला पशु बीमा योजना शिविर का किया निरीक्षण

| नरेश गुनानी

पशुपालकों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान
02 दिसंबर 2025 | जयपुर

पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने मंगलवार को जोधपुर जिले के मथानिया स्थित प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय भवन में आयोजित मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना 2025-26 के शिविर का औचक निरीक्षण किया। यह योजना राज्य सरकार द्वारा 1 दिसंबर 2025 से लागू की गई है।

निरीक्षण के दौरान कुमावत ने पशुपालकों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की और उनसे अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

21 लाख पशुओं का होगा निःशुल्क बीमा

मंत्री कुमावत ने बताया कि मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत प्रदेश में 21 लाख पशुओं का निःशुल्क बीमा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पहल से पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और पशुधन संरक्षण को नई दिशा प्राप्त होगी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए बीमा कार्य प्रारंभ हो चुका है। गांवों में शिविर लगाकर पशुओं का पंजीकरण और बीमा किया जा रहा है। इस वर्ष प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं—अब बीमा कार्य पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। पशु चिकित्सक और सर्वेयर संयुक्त रूप से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र और बीमा पॉलिसी मौके पर ही जारी करेंगे, जिससे पशुपालकों को तुरंत लाभ मिल सके।

योजना के नियम — एक जन आधार पर बीमा की पात्रता

योजना के अनुसार एक जन आधार पर एक पशुपालक निम्न पशुओं का निःशुल्क बीमा करवा सकता है:

  • दो गाय
  • दो भैंस
  • अथवा एक गाय और एक भैंस
  • 10 ऊंट
  • 10 भेड़ या 10 बकरियां

पशुपालक शिविर स्थल पर या शिविर से पूर्व स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए मंगला पशु बीमा योजना 25-26 का मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जिसके माध्यम से कुछ ही मिनटों में जन आधार का उपयोग कर पंजीकरण संभव है। इसके अलावा ई-मित्र केंद्रों पर 30 रुपये शुल्क पर भी यह सुविधा उपलब्ध है।

अन्य योजनाओं की भी जानकारी

मंत्री कुमावत ने मौके पर गोपाल क्रेडिट कार्ड, सैक्स सॉर्टेड सीमन तथा अन्य पशुपालन संबंधित योजनाओं की जानकारी भी पशुपालकों से साझा की।

SIR 2026 में जिम्मेदार भागीदारी का अनुरोध

उन्होंने उपस्थित लोगों से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 अभियान के तहत अपना एन्यूमरेशन फॉर्म जिम्मेदारी से भरने की अपील की, ताकि मतदाता सूची का शुद्धिकरण सुनिश्चित हो सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

महिला आईटीआई जोधपुर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ और ‘हर घर तिरंगा’ पर संगोष्ठी आयोजित

जोधपुर / प्रीति बालानी/ केंद्रीय संचार ब्यूरो, जोधपुर द्वारा...

अचल संपत्ति लेन-देन में SFT अनुपालन को सुदृढ़ करने के लिए आयकर निदेशालय का आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

जयपुर/ नरेश गुनानी/ आयकर निदेशालय (खुफिया एवं आपराधिक अन्वेषण...