पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत से आमजन ने की मुलाकात
नरेश गुनानी •
जयपुर, 23 अक्टूबर 2025। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर में लगातार तीन दिन तक अपने निज आवास पर आमजन से मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सुबह से देर शाम तक सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में नागरिक उनसे मिलने पहुंचे।
कुमावत ने लोगों को त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली सभी के जीवन में नई खुशियां लेकर आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार आमजन के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों के लिए संबल बन रही हैं।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इन योजनाओं की जानकारी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में सहयोग करें ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
गुरुवार को मंत्री कुमावत से जयपुर स्थित सिविल लाइंस के सरकारी आवास पर भी बड़ी संख्या में नागरिकों ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।