पर्वतीय समाज का भव्य आयोजन पुष्कर में उत्तराखंड आश्रम धर्मशाला के द्वितीय तल का लोकार्पण रविवार को


मुख्य अतिथि होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

      | रिपोर्ट हरि प्रसाद शर्मा पुष्कर 

पुष्कर/अजमेर।
पर्वतीय समाज ट्रस्ट पुष्कर द्वारा उत्तराखंड आश्रम धर्मशाला के द्वितीय तल के लोकार्पण का भव्य समारोह रविवार को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को हुई प्रेस कॉन्फ़्रेंस में विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे लोकार्पण

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे, जो धर्मशाला के नए बने द्वितीय तल का लोकार्पण करेंगे।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, तथा राजस्थान राज्य धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में OSD सुधांशु पंत करेंगे।

 दो करोड़ की स्वीकृति से निर्मित हुआ द्वितीय तल

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. एस. एस. तड़ागी ने बताया कि आश्रम धर्मशाला के द्वितीय तल का निर्माण उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी द्वारा स्वीकृत 2 करोड़ रुपये की राशि से किया गया। निर्माण कार्य स्थानीय नगर परिषद पुष्कर द्वारा करवाया गया है।

इसके साथ ही किशनगढ़ स्थित रतनलाल कंवरलाल पाटनी फ़ाउंडेशन ने 10 लाख रुपये का सहयोग देकर धर्मशाला में आधुनिक लिफ़्ट लगवाई है, जिसका उद्घाटन भी इसी कार्यक्रम में होगा।

 स्मारिका विमोचन एवं विशेष सम्मान समारोह

डॉ. तड़ागी ने बताया कि इस मौके पर उत्तराखंड आश्रम पर आधारित एक विशेष स्मारिका का विमोचन भी मंच पर किया जाएगा।
समारोह में पूरे देश से आए आजीवन सदस्यों, सहयोगियों और विशिष्ट गणमान्यों का सम्मान किया जाएगा।

 प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उपस्थित गणमान्य

प्रेस कॉन्फ़्रेंस में डॉ. तड़ागी के अलावा

  • नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा,
  • हरिश्चंद्र पांडेय,
  • प्रताप सिंह रावत,
  • सचिव लक्ष्मण सिंह बिष्ट
    उपस्थित रहे और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related