परिचालक सीधी भर्ती परीक्षा-2024 के मास्टर प्रश्न पत्र व प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी, आपत्तियां आमंत्रित

परिचालक सीधी भर्ती परीक्षा-2024 के मास्टर प्रश्न पत्र व प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी, आपत्तियां आमंत्रित

नरेश गुनानी, टेलीग्राफ टाइम्स

जयपुर, 14 नवम्बर।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परिचालक सीधी भर्ती परीक्षा-2024 के मास्टर प्रश्न पत्र और प्रारंभिक उत्तर-कुंजी (आंसर-की) जारी कर दी है। परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने प्रश्न पत्र एवं उत्तर-कुंजी ऑनलाइन देख सकते हैं।

चयन बोर्ड के अनुसार, अभ्यर्थियों से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार 19 नवम्बर 2025 से 21 नवम्बर 2025 तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन कर परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपनी आपत्ति व्यक्तिगत रूप से बोर्ड कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

बोर्ड ने बताया कि आपत्ति दर्ज कराने से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आवश्यक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि आपत्तियां दर्ज करने से पहले सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

विस्तृत जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट देखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...