परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 237 यूनिट रक्त एकत्रित, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 

परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 237 यूनिट रक्त एकत्रित, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Edited By: लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
अप्रैल 28, 2025
जयपुर।
परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर विद्याधर नगर स्थित शेखावटी हॉस्पिटल में विप्र सेना विद्याधर नगर विधानसभा की ओर से सातवां विशाल रक्तदान शिविर एवं कश्मीर में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विप्र सेना अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन भव्य स्तर पर किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों का भरपूर सहयोग मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवारी, हवा महल विधानसभा के विधायक बालमुकुंद आचार्य, राजस्थान गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हरितवाल, युवा नेता राजपाल शर्मा, पार्षद दिनेश कावट, पार्षद प्रदीप तिवारी, पूर्व पार्षद मंजू शर्मा तथा पूर्व पार्षद कौशल शर्मा मौजूद रहे।

सभी अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा विशेष सम्मान के साथ स्वागत किया गया। रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 237 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। आयोजन में देशभक्ति और मानव सेवा की भावना देखते ही बनती थी।

कार्यक्रम के समापन पर शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।


spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अजमेर से गूँजेगा ‘विकसित राजस्थान’ का शंखनाद: पीएम मोदी करेंगे 23,500 करोड़ की सौगातों की बौछार

अजमेर से गूँजेगा 'विकसित राजस्थान' का शंखनाद: पीएम मोदी...