पढ़ाई के साथ एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज भी जरूरी: राजीव अरोड़ा

पढ़ाई के साथ एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज भी जरूरी: राजीव अरोड़ा

Edited By: लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 15, 2025

जयपुर। स्टेपिंग स्टोन्स पब्लिक स्कूल, मालवीय नगर में गुरुवार को समर कैंप का शुभारंभ किया गया। इस एक महीने तक चलने वाले कैंप का उद्घाटन समाजसेवी व बिजनेसमैन राजीव अरोड़ा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज भी जीवन में बेहद जरूरी हैं। ये गतिविधियां न केवल बच्चों की प्रतिभा को निखारती हैं, बल्कि उनके समग्र विकास और करियर निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती हैं।

मालवीय नगर सेक्टर-11 स्थित इस कैंप का आयोजन नारायणा हेल्थ, आडवाणी चेरिटेबल ट्रस्ट और कान्हा जी हेल्थ फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। समर कैंप में स्थानीय बच्चों को सेल्फ डिफेंस, डांस, मेहंदी, नेल आर्ट, इंग्लिश स्पीकिंग और योग जैसे विभिन्न प्रशिक्षण दिए जाएंगे। छात्र अपनी रुचि के अनुसार किसी भी श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं।

उद्घाटन समारोह में राजीव अरोड़ा के अलावा हरदीप सिंह चहल, बी.पी. जैन, मदन कड़वासरा, हितेश आडवाणी, घनश्याम मुलानी सहित स्कूल के डायरेक्टर, स्टाफ व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...