Edited By: गौरव कोचर
मार्च 10, 2025 19:50 IST
टेलीग्राफ टाइम्स
पच्चीस बीघा भूमि पर बसाई जा रही पांच अवैध कॉलोनियों पर जेडीए ने चलाया बुलडोजर
जयपुर,जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने सोमवार को 25 बीघा भूमि पर बसाई जा रही 5 अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया है। सचिवालय एनक्लेव में सरकारी आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि जोन-पीआरएन (साउथ) मेंस्थित सुमेर नगर में भूखंड सख्या 19 मे रूफटॉप पर टीनशेडनुमा अवैध निर्माण को हटाया गया। जोन-13 में स्थित ग्राम अचरोल दिल्ली रोड में करीब 6 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर “शिव विहार” के नाम से, अचरोल दिल्ली रोड ही करीब 4 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर “शिव शक्ति नगर” के नाम से, जोन-12 में ग्राम बेगस में करीब 3 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर “तमन्ना विहार” के नाम से, ग्राम बेगस हिम्मतपुरा के पास में करीब 6 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर “वैशाली ग्रीन” के नाम से और जोन-12 में अवस्थित ग्राम बगरू में करीब 06 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर “दुर्गा विहार” के नाम सेअवैध कॉलोनी बसाने के लिए बनाई गई मिट्टी, ग्रेवल सड़कें, प्लॉटों की बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण को हटाया गया।

