पक्षियों की प्यास बुझाने आगे आए राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर, जयपुर में लगाए परिंडे

पक्षियों की प्यास बुझाने आगे आए राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर, जयपुर में लगाए परिंडे
युवा कार्यकर्ता कुलदीप बैसला भी रहे साथ, लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील

Edited By: लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
अप्रैल 30, 2025

जयपुर |
गर्म हवाओं और बढ़ती तपिश के बीच जयपुर में आज एक प्रेरणादायक और मानवीय पहल देखने को मिली। सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने अपने आवास पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए और लोगों से आग्रह किया कि वे भी इस नेक कार्य में भाग लें।

राज्यपाल माथुर ने कहा, “पक्षी बोल नहीं सकते, मगर उनकी जरूरतें हमें समझनी होंगी। पानी का एक छोटा पात्र भी उनके जीवन में बड़ी राहत बन सकता है।” उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घरों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर परिंडे लगाएं और इस भीषण गर्मी में पक्षियों के जीवन की रक्षा करें।

इस अभियान में राज्यपाल के साथ युवा कार्यकर्ता कुलदीप सिंह बैसला भी शामिल हुए। कुलदीप ने इसे एक भावनात्मक और प्रेरणादायक अनुभव बताया और कहा कि आज के युवाओं को प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता रखनी चाहिए, तभी समाज में संतुलन बना रह सकता है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की खूब सराहना की और कई नागरिकों ने मौके पर ही अपने घरों के लिए परिंडे लगाने की इच्छा जताई। राज्यपाल की यह सादगी और संवेदनशीलता जयपुरवासियों के दिल को छू गई।

यह पहल न केवल पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में एक कदम है, बल्कि मानवीयता और करुणा का भी जीवंत उदाहरण बनकर सामने आई है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

युवाओं के ‘रियल हीरो’ बनें स्वामी विवेकानंद: राजस्थान विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा

युवाओं के 'रियल हीरो' बनें स्वामी विवेकानंद: राजस्थान विश्वविद्यालय...