पं. दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में दीक्षारंभ समारोह आयोजित

पं. दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में दीक्षारंभ समारोह आयोजित

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने किया मीडिया लैब एवं रेडियो राजस्थान 91.2 कम्युनिटी रेडियो का लोकार्पण

04 सितम्बर 2025, 06:31 PM नरेश गुनानी,टेलीग्राफ टाइम्स।

जयपुर, 4 सितम्बर। पं. दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में गुरुवार को भव्य दीक्षारंभ समारोह आयोजित हुआ। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने की। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय की नवनिर्मित मीडिया लैब और रेडियो राजस्थान 91.2 कम्युनिटी रेडियो का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का आयोजन “नई शिक्षा, नए विचार और विकसित भारत का संकल्प” थीम पर हुआ।

Photo credit Telegraph Times

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए अहंकार का त्याग आवश्यक है। विद्यार्थियों को अर्जुन की तरह एकाग्र होकर अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने नई शिक्षा नीति को युगांतकारी बताते हुए कहा कि यह नीति प्राचीन गुरुकुल परंपरा की भांति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है।

उन्होंने विद्यार्थियों को एकात्म मानवतावाद के मूल्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और कहा कि संयम, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छा शक्ति से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। राज्यपाल ने राजस्थान की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भूमि वीरों और त्यागियों की जननी रही है। स्वतंत्रता आंदोलन में अर्जुन लाल सेठी जैसे शिक्षकों के योगदान को उन्होंने विशेष रूप से स्मरण किया।

राज्यपाल ने भारतीय ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राचीन वैज्ञानिक भास्कराचार्य ने गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत का प्रतिपादन न्यूटन से बहुत पहले किया था। नालंदा जैसे विश्वविख्यात विश्वविद्यालय भारतीय शिक्षा और ज्ञान की गौरवशाली धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि 1835 में लॉर्ड मैकाले द्वारा लागू शिक्षा नीति गुलामी की मानसिकता से प्रेरित थी, जिसने भारतीय शिक्षा तंत्र को कमजोर करने का काम किया।

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर और राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने वाले नागरिक बनें। साथ ही उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति भारत को ज्ञान महाशक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...