पंडित रविंद्र आचार्य को मिला वीर सावरकर राष्ट्रीय पुरस्कार–2025
नई दिल्ली। लोकेंद्र सिंह शेखावत
भारती युवा कल्याण द्वारा आयोजित वीर सावरकर राष्ट्रीय पुरस्कार–2025 में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिषविद् पंडित रविंद्र आचार्य को उनकी असाधारण उपलब्धियों और ज्योतिषीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। राजधानी दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम, दूरदर्शन भवन में हुए इस भव्य समारोह में उन्हें ट्रॉफी, मेडल और प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
ज्योतिष में सटीक भविष्यवाणियों के लिए सम्मान
जयपुर जिले के चोमू निवासी पंडित रविंद्र आचार्य को यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान ज्योतिष, खेल, राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री के क्षेत्रों में अपनी सटीक भविष्यवाणियों और गहन अध्ययन के लिए दिया गया। कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि यह पुरस्कार हर वर्ष समाज सेवा, शिक्षा, धर्म और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।
समाज को दी नई दिशा
पंडित रविंद्र आचार्य ने ज्योतिष शास्त्र में अपनी गहरी समझ और शोध के माध्यम से समाज को नई दिशा प्रदान की है। उनकी भविष्यवाणियों को कई अवसरों पर सटीक साबित होते देखा गया है, जिससे वे देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रसिद्ध हुए हैं।
समारोह में दिग्गजों की मौजूदगी
इस अवसर पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले, उत्तर प्रदेश के रोजगार मंत्री रघुराज सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल, पूर्व शिक्षामंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी और भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम जाजू सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
श्याम जाजू ने किया सम्मानित
पंडित रविंद्र आचार्य को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम जाजू द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने पंडित आचार्य की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी ज्योतिषीय विद्या ने भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
इस सम्मान के साथ पंडित रविंद्र आचार्य ने एक बार फिर साबित किया कि भारतीय ज्योतिष शास्त्र आज भी दुनिया में अपनी प्रासंगिकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ लोगों को मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।