पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अर्पित की श्रद्धांजलिली

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अर्पित की श्रद्धांजली

जयपुर, 25 सितम्बर 2025

नरेश गुनानी 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, एकात्म मानववाद एवं ‘अंत्योदय’ के प्रणेता स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां भारती की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक और महान नेता थे। उन्होंने समाज की अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति के कल्याण को अपना ध्येय बनाया। इसी अंत्योदय को आधार मानकर प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है ताकि समाज के सबसे वंचित वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि समावेशी विकास और जनसशक्तीकरण की परिकल्पना को साकार करने के लिए पंडित उपाध्याय ने एकात्म मानववाद की विचारधारा प्रस्तुत की थी, जिसका उद्देश्य मजबूत और सशक्त भारत का निर्माण है। उनके विचार और दर्शन आज भी देश और प्रदेश के लिए पथ प्रदर्शक बने हुए हैं तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात कर समाज के अंतिम छोर तक विकास की रोशनी पहुंचाने में योगदान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...