नितिन गडकरी ने असम में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की; मानसून तैयारियों पर दिया जोर

नई दिल्ली: आर बी चतुर्वेदी 

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में असम में चल रही 4,178 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता, रखरखाव और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। खास बात यह है कि यह समीक्षा मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त फीडबैक और सूचनाओं के आधार पर की गई।

​बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय तामता, हर्ष मल्होत्रा, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएई), राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग (एनएचआईडीसीएल), सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) के शीर्ष अधिकारी और परियोजना ठेकेदार उपस्थित थे।

​निर्माण गुणवत्ता और आधुनिक तकनीकों पर जोर

​समीक्षा बैठक के दौरान नितिन गडकरी ने जमीनी स्तर पर परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों की मजबूती और आम जनता के आवागमन की गुणवत्ता में सुधार के लिए गुणवत्ता निगरानी तंत्र को मजबूत करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने ठेकेदारों और अधिकारियों को आधुनिक निर्माण पद्धतियों को अपनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

​मानसून को लेकर विशेष निर्देश

​आगामी मानसून सीजन को देखते हुए नितिन गडकरी ने अधिकारियों को उन्नत तैयारियां सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए मजबूत जल निकासी व्यवस्था (ड्रेनेज सिस्टम) और ढलान संरक्षण (स्लोप प्रोटेक्शन) पर तुरंत काम किया जाए। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र (क्विक रिस्पांस सिस्टम) तैयार रखने को कहा गया है ताकि प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और व्यवधानों को न्यूनतम किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...