नाहरगढ़ में बाघों की किलकारी की उम्मीद, बाघ ‘गुलाब’ और बाघिन ‘चमेली’ की मेटिंग सफल

नाहरगढ़ में बाघों की किलकारी की उम्मीद, बाघ ‘गुलाब’ और बाघिन ‘चमेली’ की मेटिंग सफल

Edited By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 13,2025

जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ ‘गुलाब’ और बाघिन ‘चमेली’ की मेटिंग सफल रही है। इससे अब पार्क में शावकों के जन्म की उम्मीद बढ़ गई है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, चमेली दीपावली से पहले शावकों को जन्म दे सकती है।

गुलाब और चमेली दोनों को गोरेवाड़ा से लाया गया था और अब ये नाहरगढ़ टाइगर सफारी की शान बन चुके हैं। उम्मीद है कि अक्टूबर के अंत तक खुशखबरी मिल सकती है, जिससे जयपुरवासियों में खासा उत्साह है।

फिलहाल पार्क में 14 बाघ, बाघिन और शावक मौजूद हैं, जिनमें शिवाजी, रंभा, रानी, भक्ति और रणवीर जैसे बाघ भी शामिल हैं। हाल ही में बाघिन रानी ने 5 नवजात शावकों को जन्म दिया था।

नाहरगढ़ अब करौली-धौलपुर, मुकुंदरा और रामगढ़ विषधारी जैसे टाइगर रिजर्व से आगे निकल रहा है। यह राजस्थान का सबसे सफल टाइगर ब्रीडिंग सेंटर बनता जा रहा है। इससे वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...