नारी न्याय सम्मेलन में महिला कांग्रेस की हुंकार, सरकार पर बरसे नेताओं के तीखे शब्द

नारी न्याय सम्मेलन में महिला कांग्रेस की हुंकार, सरकार पर बरसे नेताओं के तीखे शब्द
मुख्यमंत्री भ्रमण-भजन में व्यस्त, जनता परेशान – सारिका सिंह
ट्रिपल इंजन सरकार फेल, जनता देगी जवाब – धर्मेंद्र राठौड़

Edited By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 12,2025

(हरिप्रसाद शर्मा, अजमेर)
अजमेर के तोपदड़ा क्षेत्र में शनिवार को आयोजित नारी न्याय सम्मेलन एवं महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल के पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला गया। कार्यक्रम में राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके साथ पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी शामिल हुए।

सारिका सिंह का हमला : “मुख्यमंत्री भ्रमण, भोजन, भजन में व्यस्त”

प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि राजस्थान की कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है और महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे भ्रमण, भोजन और भजन में व्यस्त हैं, जबकि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के असली मुद्दों से कट चुकी है और विकास के बजाय सियासी गोटियां बिछाने में जुटी है।
सारिका ने निकाय चुनाव टाले जाने के पीछे भाजपा की हार का डर बताया और कहा कि जनता अब सरकार की नीयत और नीति को पहचान चुकी है।

महिलाओं पर बढ़ते अपराधों पर चिंता

सारिका सिंह ने कहा कि अजमेर सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में तेजी से वृद्धि हो रही है। दुष्कर्म, छेड़छाड़ और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन सरकार आंखें मूंदे बैठी है।
उन्होंने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करें और जन-जन तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाएं।


धर्मेंद्र राठौड़ का प्रहार : “तीनों इंजन फेल हो गए हैं”

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने केंद्र, राज्य और नगर निगम को मिलाकर भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ को घेरते हुए कहा कि जनता को बदले में टूटी सड़कें, गंदगी और बेरोजगारी ही मिली है।
उन्होंने कहा कि अजमेर एलिवेटेड रोड (रामसेतु) परियोजना के निर्माण में कांग्रेस नेताओं को दोषी बताकर भाजपा जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, जबकि यह प्रोजेक्ट भाजपा नेतृत्व में ही नगर निगम द्वारा पूरा हुआ था।
उन्होंने मांग की कि यदि किसी भी नेता पर शक है तो ज्यूडिशियल इंक्वायरी करवाई जाए।


शहर की बदहाल व्यवस्था को लेकर भी सवाल

राठौड़ ने कहा कि अजमेर की सीवरेज, ड्रेनेज और सड़क व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। हर साल बारिश में शहर जलमग्न हो जाता है। स्वच्छता सर्वेक्षण में गिरती रैंकिंग इसका प्रमाण है।
जेएलएन अस्पताल में न डॉक्टर हैं, न ही पर्याप्त उपकरण, जिससे मरीजों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है। चिरंजीवी योजना और उज्ज्वला योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं केवल कागजों में सजी हुई हैं।


सामाजिक न्याय और सुरक्षा पर चिंता

राठौड़ ने कहा कि दलित, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और निकाय व पंचायत चुनावों में भाजपा को करारा जवाब देगी।


महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल ने संभाला पदभार

इस मौके पर शहर महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और महिलाओं की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद

सम्मेलन में महिला कांग्रेस की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी व आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम ने अजमेर की राजनीति में हलचल मचा दी और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की आक्रामक रणनीति का संकेत भी दे दिया।


 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...