नामदेव छीपा समाज का 22वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 1 नवम्बर को

नामदेव छीपा समाज का 22वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 1 नवम्बर को

देव उठनी एकादशी पर 21 जोड़े बनेंगे जीवनसाथी, सांगानेर में होगा भव्य आयोजन

लोकेंद्र सिंह शेखावत •

जयपुर, 31 अक्टूबर 2025।
श्री नामदेव छीपा समाज सेवा समिति, सांगानेर के तत्वावधान में नामदेव छीपा समाज का 22वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी 1 नवम्बर, देव उठनी एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन नामदेव छीपा समाज मिथिलाशरण सत्संग भवन, सांगानेर में संपन्न होगा, जिसमें 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

समिति के सचिव राधावल्लभ सोपरा ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज की परंपरा और एकता का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में समाजजन उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। विवाह समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, और आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है।

आयोजन की शुरुआत शुक्रवार को विशाल कलश यात्रा से हुई, जो नाहर मोहल्ला सांगा सेतु पुलिया, श्रीहित जीवनलाल मार्ग, हायर सेकंडरी स्कूल रोड होते हुए विवाह पांडाल तक पहुंची। कलश यात्रा में समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राधेश्याम बैराठी, अध्यक्षता कुंजबिहारी तोणगरिया ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि रामरतन धनोपिया और नवल भगत उपस्थित रहे।

सांयकालीन कार्यक्रम के तहत महिला संगीत समारोह का आयोजन विठ्ठल नामदेव जी मंदिर, नामदेव चौक सांगानेर में किया गया, जिसमें महिलाओं ने भक्ति गीतों और पारंपरिक विवाह गीतों की प्रस्तुति दी।

मुख्य विवाह समारोह शनिवार 1 नवम्बर को प्रातः शुभ मुहूर्त में प्रारंभ होगा। इसके बाद सायं 3:30 बजे राधावल्लभ सत्संग भवन के पास स्थित ग्राउंड में आशीर्वाद समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन समाजिक एकता, सहयोग और संस्कारों के संरक्षण का प्रतीक है। सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से समाज में दहेज मुक्त विवाह और सादगीपूर्ण संस्कारों का संदेश दिया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया मतदान: मतदाताओं से निर्भीक होकर वोट डालने का आह्वान

जयपुर, 11 सितम्बर/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्य सचिव वी....

एडीपीओ ने बसंतराय के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, लापरवाही पर स्पष्टीकरण के निर्देश

बसंतराय/ गोड्डा झारखंड/नेहा रंजन/शिक्षा विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना...