नसीराबाद में 96 लाख रुपये कीमत के डोडा चूरा और अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

नसीराबाद में 96 लाख रुपये कीमत के डोडा चूरा और अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

AGTF की बड़ी कार्रवाई, 16 चक्का ट्रक जब्त, बीकानेर का ड्राइवर गिरफ्तार

गौरव कोचर 

जयपुर/अजमेर, 01 अक्टूबर।
राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। पुलिस ने नसीराबाद इलाके में नाकाबंदी कर 16 चक्का ट्रक से 625 किलो से अधिक डोडा चूरा और 645 ग्राम अफीम बरामद की। जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत लगभग 96 लाख रुपये आंकी गई है।

खुफिया इनपुट पर कार्रवाई

यह कार्रवाई अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के निर्देशन, उपमहानिरीक्षक पुलिस दीपक भार्गव की देखरेख और एएसपी सिद्धांत शर्मा के नेतृत्व में की गई। एजीटीएफ की टीम लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करों की गतिविधियों पर नज़र रख रही थी।

टीम के हेड कांस्टेबल महावीर सिंह को सूचना मिली कि नोखा, बीकानेर निवासी ट्रक ड्राइवर आइदान राम जाट लगातार मध्यप्रदेश से भारी मात्रा में डोडा चूरा की तस्करी कर रहा है। तकनीकी और खुफिया जानकारी से इसकी पुष्टि होने पर नसीराबाद थाना पुलिस को अलर्ट किया गया।

नाकाबंदी और बरामदगी

सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने नसीराबाद क्षेत्र में नाकाबंदी कर ट्रक को रुकवाया और तलाशी ली। ट्रक के अंदर 36 कट्टों में छिपाकर रखा गया 625 किलो 600 ग्राम डोडा चूरा और 645 ग्राम अफीम बरामद हुई। मौके पर आरोपी आइदान राम जाट (47) पुत्र गंगाराम, निवासी नोखा, बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया गया।

सात महीनों में 15 करोड़ की तस्करी ध्वस्त

एएसपी सिद्धांत शर्मा के नेतृत्व में एजीटीएफ की यह टीम पिछले 7 महीनों में लगभग 15 करोड़ रुपये कीमत का 100 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा बरामद कर चुकी है। इससे पहले भी टीम ने दौसा, चाकसू और नागौर में मादक पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ी थी।

टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में एजीटीएफ के हेड कांस्टेबल महेश सोमरा और महावीर सिंह की अहम भूमिका रही। एएसआई शंकर दयाल शर्मा ने तकनीकी सहयोग दिया। टीम में शामिल एसआई प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल हेमंत शर्मा और कांस्टेबल देवेंद्र, जितेंद्र, गंगाराम, गोपाल धाभाई, विजय और चालक दिनेश शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। इसके अतिरिक्त बीकानेर के नोखा में तैनात कांस्टेबल तेजाराम की भी तकनीकी व विशेष भूमिका रही।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...