नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर औषधि विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई

नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर औषधि विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई

रायपुर, सितम्बर 2025: गणपत चौहान,ब्यूरो चीफ़ छत्तीसगढ़, टेलीग्राफ टाइम्स।
नशीली और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए औषधि विभाग और पुलिस विभाग मिलकर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। हाल ही में की गई कई संयुक्त कार्यवाहियों में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित औषधियां जब्त की गईं और आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

Photo credit Telegraph Times

पंडरिया, जिला कबीरधाम में औषधि की अवैध बिक्री की सूचना पर छापा मारकर 200 स्ट्रिप प्रतिबंधित दवा जब्त की गई। वहीं, रायपुर में कोडीन फॉस्फेट युक्त औषधियों की अवैध बिक्री पर की गई कार्रवाई में दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर 120 नग दवाएं जब्त की गईं। इन दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

गरियाबंद जिले के कोपरा स्थित चन्दन मेडिकल स्टोर पर छापे के दौरान नशीली दवाओं के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड में अनियमितता पाई गई। इस पर दुकान संचालक के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 और नियमावली 1945 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

महासमुंद में नगर पालिका कार्यालय में मेडिकल संचालकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में “नशामुक्त महासमुंद अभियान” पर चर्चा की गई। दवा विक्रेताओं ने समाज को नशे की बुराई से बचाने के लिए सहयोग देने का आश्वासन दिया। इसमें यह भी बताया गया कि नशे के आदी लोग अक्सर दवाइयों का गलत उपयोग करते हैं, जिससे अपराधों में वृद्धि होती है। सभी से अपील की गई कि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री में किसी प्रकार का सहयोग न करें।

जागरूकता अभियान

औषधि विभाग लगातार समाज में जागरूकता गतिविधियाँ संचालित कर रहा है।

  • बेमेतरा जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ मिलकर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया और नशामुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी गई।
  • कोंडागांव, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर और राजनांदगांव में औषधि निरीक्षकों द्वारा शासकीय विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों को नशे की लत से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण

एम्स रायपुर के सेंट्रल फार्मेसी स्टोर का राज्य औषधि नियंत्रण प्रशासन के अधिकारियों और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के प्रतिनिधियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। यह निरीक्षण सीडीएससीओ मुंबई से प्राप्त निर्देशों के आधार पर किया गया। इस दौरान हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड, पुणे की कुछ दवाओं के विधिक नमूने लिए गए। ये नमूने परीक्षण और विश्लेषण के लिए अग्रेषित किए जाएंगे, ताकि दवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावकारिता सुनिश्चित की जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

महिला आईटीआई जोधपुर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ और ‘हर घर तिरंगा’ पर संगोष्ठी आयोजित

जोधपुर / प्रीति बालानी/ केंद्रीय संचार ब्यूरो, जोधपुर द्वारा...

अचल संपत्ति लेन-देन में SFT अनुपालन को सुदृढ़ करने के लिए आयकर निदेशालय का आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

जयपुर/ नरेश गुनानी/ आयकर निदेशालय (खुफिया एवं आपराधिक अन्वेषण...