नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत: जोधपुर में स्वास्थ्य जाँच व परामर्श शिविर आयोजित; सकारात्मक जीवनशैली और नशामुक्ति का दिया संदेश

जोधपुर/ नरेश गुनानी/युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 100 संडेज कैंपेन’ के तहत रविवार को राजकीय युवा आवास, जोधपुर में एक दिवसीय स्वास्थ्य जाँच एवं जन-जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली, प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम माय भारत केंद्र, जोधपुर के तत्वाधान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से संपन्न हुआ।

​विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर सलाह

​शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) जोधपुर द्वारा गठित विशेषज्ञ चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं:

  • ​मानसिक स्वास्थ्य व नशामुक्ति: ज़िला अस्पताल मंडोर से पधारे मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र सहारण ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सकारात्मक जीवनशैली और मानसिक दृढ़ता ही नशे के दुष्प्रभावों से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने युवाओं को मानसिक तनाव प्रबंधन और नशे की लत से दूर रहने के व्यावहारिक उपाय बताए।
  • ​सकारात्मक दिनचर्या और जुड़ाव: ज़िला अस्पताल पावटा के साइकोलॉजिस्ट डॉ. दौलत राम ने कहा कि युवावस्था में नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सकारात्मक सहपाठी जुड़ाव (पॉजिटिव पीयर ग्रुप) शारीरिक व मानसिक तंदुरुस्ती के लिए बेहद आवश्यक हैं।
  • ​प्रजनन व समग्र स्वास्थ्य पर प्रभाव: डॉ. ऋत्वी ने नशीले पदार्थों के सेवन से शरीर, विशेषकर युवाओं और महिलाओं के प्रजनन व मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति आगाह किया। उन्होंने युवाओं को अपने खाली समय का उपयोग रचनात्मक कार्यों और कौशल विकास में करने के लिए प्रेरित किया।

​निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण

​शिविर के दौरान डीपीओ दीपक जेलिया, नर्सिंग अधिकारी कृष्णा राठौड़ एवं एस.एल.टी. सुमित की मेडिकल टीम ने उपस्थित युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें:

  • ​ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन और वजन की निःशुल्क जाँच की गई।
  • ​परीक्षणोपरांत आवश्यकतानुसार आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम तथा मल्टीविटामिन की दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गईं।

​ध्यान सत्र और नशामुक्ति की शपथ

​कार्यक्रम में हार्टफुलनेस संस्था से पधारीं वंदना सांखला, ऋतु चंपावत एवं जसवंत भाटी द्वारा एक विशेष ध्यान (Meditation) सत्र का संचालन किया गया। उन्होंने युवाओं को प्रतिदिन ध्यान करने और अपने लक्ष्यों के प्रति एकाग्रता बढ़ाने के गुर सिखाए।

​माय भारत केंद्र, जोधपुर के उप निदेशक भूपेन्द्र सिंह शेखावत ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी उपस्थित युवाओं को जीवनभर नशे से दूर रहने तथा समाज को जागरूक करने की शपथ दिलाई।

​सहयोग एवं आभार

​मंच संचालन लेखा एवं कार्यक्रम सहायक प्रियंका कछवाहा ने किया। शिविर के सफल आयोजन में माय भारत स्वयंसेवक अरुण कुमार, रामनिवास, किशन सिंह, इंद्रा राम, उर्मिला एवं नीतू गिरी की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए स्वयंसेवक अरुण कुमार ने युवाओं से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स क्विज’ में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related