नशामुक्त और स्वस्थ भारत के संकल्प के लिए दौड़ा कोटा, ‘नमो युवा रन’ में उमड़ा जनसैलाब

नशामुक्त और स्वस्थ भारत के संकल्प के लिए दौड़ा कोटा, ‘नमो युवा रन’ में उमड़ा जनसैलाब

नरेश गुनानी 

21 सितम्बर 2025, कोटा। नशामुक्त और स्वस्थ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को कोटा जिले के नयापुरा स्थित महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम से ‘नमो युवा रन- नशामुक्त भारत के लिए’ दौड़ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हजारों युवाओं की उपस्थिति में दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Photo credit Telegraph Times

युवाओं को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि यह दौड़ केवल फिटनेस का प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की भागीदारी का सशक्त संदेश है। उन्होंने कहा कि जब देश का युवा स्वस्थ होगा तभी विकसित और समृद्ध भारत का सपना साकार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जाए और इसमें युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन एक घंटा फिटनेस और खेलों को समर्पित करें, ताकि स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव रखी जा सके।

नशामुक्त भारत की ओर कदम

बिरला ने कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को नष्ट करता है, जबकि खेल और अनुशासन जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं। यह युवा रन केवल खेल आयोजन नहीं है, बल्कि समाज को नशामुक्त बनाने और एकजुटता का संकल्प लेने का अवसर है। जब हजारों युवा एक साथ दौड़ते हैं, तो यह राष्ट्र निर्माण की बुलंद आवाज बन जाता है।

स्वदेशी अपनाने का संदेश

उन्होंने युवाओं से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और सेवा भाव को जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार या जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। फिट रहकर, स्वदेशी अपनाकर और समाज सेवा में योगदान देकर भारत नई ऊँचाइयों तक पहुँच सकता है।

फिटनेस को जीवनशैली बनाएं

विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर और सशक्त मन के बिना बड़े लक्ष्य हासिल नहीं किए जा सकते। नमो युवा रन केवल दौड़ नहीं, बल्कि फिटनेस को जीवन शैली बनाने का सामूहिक संकल्प है। नियमित खेल, योग, संतुलित आहार और नशामुक्त जीवन चार ऐसी आदतें हैं जिन्हें हर युवा को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दौड़ का हर कदम हमें आत्म-अनुशासन, समय पालन और टीम स्पिरिट के माध्यम से व्यक्तिगत सफलता को सामाजिक परिवर्तन में बदलने की प्रेरणा देता है।

इस आयोजन में कोटा सहित आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वस्थ, नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...